Connect with us

रायगढ

शक्ति अग्रवाल ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Published

on

रायगढ़: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य शक्ति अग्रवाल आज रायगढ़ रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यो का निरक्षण करने पहुँचे। अग्रवाल वर्त्तमान में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के निर्वाचित प्रदेश मंत्री है और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला सचिव के पद पर जन सेवा के कार्य कर रहे है।

डीआरयूसीसी के सदस्य शक्ति अग्रवाल के साथ बिलासपुर से आये गति शक्ति एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने स्टेशन मे चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरक्षण के दौरान इन्होने यात्री व्यवस्था के साथ साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी परखी, इस दौरान अग्रवाल ने रेल मंडल के अधिकारियों को सड़क एवं नाली निर्माण के लिए अहम सुझाव भी दिए

यह भी पढ़ें   भाजपा सरकार द्वारा पेश किया गया बजट, छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए लाया गया बजट है: सन्नी केसरी

समिति के सदस्य शक्ति अग्रवाल द्वारा रायगढ़ रेलवे स्टेशन में गुणवत्ता हिन निर्माण कार्य को देख कर ठेकेदार के विरुद्ध बिलासपुर डीआरएम और रेल मंत्री को शिकायत कर ठेकेदार को तत्काल बदलने की बात भी सामने आयी है। निरीक्षण के दौरान शक्ति अग्रवाल को यात्री सुविधा और पार्किंग से संबंधित चल रहे विकास कार्यो से भी अवगत कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए तेज गति से कार्य किए जा रहे है और जल्द ही सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। उक्त पूरे निरक्षण के दौरान सदस्य के सहयोगी के रूप में रायगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, भाजपा नेता प्रतिक अग्रवाल, साहनवाज हुसैन आदि आमजन मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

रायगढ़: सीएम साय ने महतारी वंदन योजना की किस्त हितग्राही के हाथों से डलवाकर सुशासन का संदेश दिया

Published

on

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने सहज-सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनकी इसी छवि की एक झलक मंगलवार को रायगढ़ में दिखी।

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सहज-सरल स्वभाव की एक और झलक मंगलवार को उस वक्त देखने को मिली जब वे रायगढ़ में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त जारी करने वाले थे। श्री साय ने खुद बटन दबाकर महिलाओं के खाते में पैसे भेजने के बजाय कार्यक्रम में मौजूद सरस्वती देवी यादव के हाथों में रिमोट थमा दिया। विष्णुदेव साय के आग्रह पर सरस्वती देवी यादव ने ही बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त के 652 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

यह भी पढ़ें   सरकारी अस्पताल में अवैध वसूली : गेट पास के नाम पर मरीजों के परिजनों से लिए पैसे, तीन सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की राशि जारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय के सुशासन की झलक देखने को मिली। मंच में उनसे मिलने पहुंची महतारी वंदन योजना की हितग्राही बोईरदादर की रहने वाली सरस्वती यादव को उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश की महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त की राशि जारी करने का आग्रह किया। जिस पर सरस्वती यादव ने बटन दबाकर प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की।

हितग्राही के ही योजना की राशि जारी करने का पहला मौका

यह भी पढ़ें   दूसरे टी20 में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर, विजयी अभियान जारी रखने उतरेगी टीम, संभावित 11

यह पहला मौका होगा जब किसी योजना के हितग्राही ने ही योजना की राशि जारी की है। मार्च 2024 से सहायता राशि अंतरण की शुरुआत की गयी। अब तक 10 किश्तों को मिलाकर कुल 6530 करोड़ का भुगतान प्रदेश की महतारियों को किया जा चुका है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायगढ़: गड्ढे में गिरा हाथी का शावक, वन विभाग और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से बचाया गया

Published

on

रायगढ़ में गड्ढे में गिरे हाथी के शावक को वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक हाथी का शावक गड्ढे में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। जिसके बाद वन विभाग के टीम के साथ ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी के शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। मामला धरमजयगढ़ वनमंडल के लैलूंगा रेंज के चिल्ला गुड़ा क्षेत्र का है।

हाथी बने साथी

वहीं पिछले सप्ताह अलग-अलग रेंज के डेढ़ सौ से अधिक हाथी एक ही जगह पर एकत्रित हुए थे। ऐसा ही एक वीडियो जिले से वायरल हुआ था। वीडियो में 50 हाथियों का दल मेन सिथरा मेन रोड को पार कर रेल लाइन की तरफ जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई थी।

यह भी पढ़ें   जल्द होगा बैगा आदिवासियों की समस्याओं का निराकरण

जानकारी के अनुसार, जिले में 151 हाथी अलग-अलग रेंज के अलग-अलग बीट में विचरण कर रहे थे। जिले में हाथियों की बड़ी संख्या होने की वजह से वन विभाग, हाथी मित्र दल के अलावा हाथी टैकरों की टीम ड्रोन कैमरे के अलावा अन्य तरीके से हाथियों की हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। छाल रेंज के हाटी बीट में विचरण कर रहे 50 हाथियों के दल का एक वीडियो सामने आया था।

58 हाथियों का दल कर रहा था विचरण

छाल रेंज के हाटी बीट में विचरण कर रहे 50 हाथियों के दल में से ही एक हाथी का बच्चा कल सुबह वन विभाग के तालाब में नहाते समय पानी में डूबकर मर चुका था। इस घटना के बाद वन विभाग लगातार इस दल पर नजर बनाये हुए थे। अकेले छाल रेंज की बात करें तो यहां कुल 58 हाथी अलग-अलग बीट में विचरण कर रहे थे। इसी तरह बेहरामार में दो, छाल में एक, कुडुकेकेला में एक, बनहर में एक, लोटान में एक, औरानारा में एक, बोजिया बीट में एक हाथी विचरण कर रहा था। 58 हाथियों के इस दल में नर हाथी की संख्या 14, मादा हाथी 29 के अलावा 15 बच्चे शामिल थे।

यह भी पढ़ें   रायगढ़: सीएम साय ने महतारी वंदन योजना की किस्त हितग्राही के हाथों से डलवाकर सुशासन का संदेश दिया

साथी चुनने के लिए होते हैं एकत्रित

विशेषज्ञों की मानें तो हाथी अपनी बुद्धिमत्ता, घनिष्ठ पारिवारिक संबंधों और सामाजिक जटिलता के लिए जाने जाते हैं, और वे वर्षों तक अन्य व्यक्तियों और स्थानों को याद रखते हैं। वे एक तरल विखंडन-संलयन समाज में रहते हैं, जिसमें माता-संतान के बंधन से लेकर परिवारों, बंधन समूहों, कुलों, स्वतंत्र नरों और अजनबियों तक के रिश्ते फैले हुए हैं। अलग-अलग हाथियों के बीच विशेष संबंध जीवन भर बने रह सकते हैं। हाथी अपना साथी चुनने और संसर्ग के लिए भी एक जगह पर एकत्रित होते हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छात्रा की संदिग्ध मौत : हॉस्टल के वॉशरूम में पड़ी मिली, स्कूल प्रबंधन पर लगे लापरवाही के आरोप

Published

on

रायगढ़ के वैदिक इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं कक्षा के छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। NSUI कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

रायगढ: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा हॉस्टल के वॉशरूम में सुबह बेहोश हालत में पड़ी मिली थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा श्रेया गबेल 12वीं कक्षा में पढ़ती थी।

दरअसल यह पूरा मामला पटेल पाली में स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल का है। जहां के 12वीं कक्षा की छात्रा श्रेया सुबह हॉस्टल में वॉशरूम गई थी। काफी देर तक वॉशरूम का दरवाजा नहीं खुला तो छात्राओं ने वार्डन को उसकी जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ जहां छात्रा जमीन पर बेहोश पड़ी थी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें   रायगढ़: गड्ढे में गिरा हाथी का शावक, वन विभाग और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से बचाया गया

स्कूल प्रबंधन पर लगे लापरवाही के आरोप

घटना की जानकारी होने के बाद NSUI के छात्र स्कूल पहुंचे और प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। NSUI कार्यकर्ताओं का कहना था कि, स्कूल प्रबंधन के मामले को दबाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी काफी देर के बाद पुलिस को दी गई। कार्यकर्ताओं ने जूट मिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूरे मामले में प्रबंधन का कहना है कि, हॉस्टल से सूचना मिलने के बाद तुरंत छात्रा को अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है प्रबंधन जांच में सहयोग कर रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending