छत्तीसगढ़
PM मोदी से बोलीं रामायण की सीता- ‘अयोध्या में भगवान राम को अकेले विराजमान ना करें’

मुंबईः अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन किया जा चुका है. देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी। कुल तीन मूर्तियों में से इस मूर्ति का चयन किया गया है, जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने दी है।
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसमें देश की कई नामी हस्तियां शामिल होंगी. इस लिस्ट में रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया का नाम भी शामिल है। दीपिका चिखलिया बतौर स्पेशल गेस्ट राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने वाली हैं. इस बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक खास अपील की है।
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। दीपिका चिखलिया ने अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि – ‘ये दिन मेरे लिए बहुत ही ऐतिहासिक है। ये मेरे बहुत मायने रखता है क्योंकि 500 साल बाद भगवान राम अयोध्या आ रहे हैं। अपने घर में आ रहे हैं. मेरे बारे में सभी जानते हैं कि मैं कितनी राममयी हूं। मैं भगवान राम में बहुत विश्वास रखती हूं। मैंने भी माता सीता का किरदार निभाया है। इसलिए ये मोमेंट मेरे लिए और भी इमोशनल होने वाला है. मेरे साथ ही ये पूरे देश के लिए एक गौरव वाला दिन होगा।’
आमंत्रण मिलने पर दीपिका चिखलिया ने कहा- ‘मुझे नहीं लगा था कि मुझे इनविटेशन मिलेगा. मैं इसके लिए बिलकुल भी तैयार नहीं थी। जब मुझे आरएसएस ऑफिस से फोन आया तो उन्होंने बताया कि आप हमारे लिये, पूरे देश के लिए सीता जी हैं। आपका वहां होना बहुत जरूरी है। इसलिए हमारा आमंत्रण स्वीकार करिए। मैं ये सुनकर बहुत खुश हो गई। मैं ये सुनकर बहुत खुश हो गई। मैंने उनसे पूछा कि आप मुझे सीताजी मानते हैं, तो उन्होंने जवाब में कहा- इसमें कोई शक नहीं है।’
वहीं दीपिका चिखलिया ने इस बात को लेकर दुख जाहिर किया कि भगवान राम के साथ वहां माता सीता की मूर्ति नहीं होगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा- ‘मुझे शुरुआत से यही लग रहा था कि भगवान राम के साथ माता सीता की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी. लेकिन, यहां ऐसा नहीं है और इस बात का मुझे बहुत अफसोस है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि वो अयोध्या में भगवान राम के साथ माता सीता की मूर्ति भी विराजमान कराएं।’
छत्तीसगढ़
Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News) कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

























