Connect with us

छत्तीसगढ़

शिक्षक भर्ती गड़बड़ी शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए जांच के आदेश, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Published

on

शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी को लेकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व सरकार में शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी को लेकर बड़ा एक्शन लिया जाने वाला है। शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी मामले को लेकर गुरुवार को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जांच के दे दिए है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हम एक-एक शिकायत की जांच कराएंगे और इस मामले में दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।

मिडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने कहा कि, हमने कुछ शिकायतों को लेकर आज जांच के निर्देश जारी कियें है। आगे भी शिकायत हमें मिलेगी तो हम उसकी जांच के आदेश देंगे। जांच में चाहे कोई भी दोषी हो, किसी को नहीं बख्शा जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, भर्ती में विषय बाध्यता ख़त्म किया गया है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि, मामले की जानकारी लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।आपको बता दें कि, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में 14580 और 12289 शिक्षक की भर्ती निकाली गई थी। पोस्ट निकाला गया था, जिसमें जमकर गड़बड़ी करने का आरोप अभ्यर्थियों ने लगाया है.

यह भी पढ़ें   धारदार लोहे की गुप्ती (चाकू) दिखाकर लोगों में भय फैलाने वाले आरोपी पर तखतपुर पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

हाईकोर्ट ने दिए थे जांच के आदेश

शिक्षक ट्रांसफर घोटाला मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी बनाने को कहा था। कमेटी में पांचों ज्वाइंट डायरेक्टर सदस्य होंगे। यह कमेटी सभी मामलों की सुनवाई करेगी। जिन शिक्षकों का ट्रांसफर संशोधन निरस्त हुआ है, वे इस कमेटी को अभ्यावेदन देंगे और कमेटी निर्णय करेगी। जस्टिस अरविंद चंदेल ने कहा कि, इसके लिए शिक्षक विभाग को अभ्यावेदन देवें। उल्लेखनीय है कि, संशोधन निरस्तीकरण से प्रभावित हजारों शिक्षकों की स्थिति अधर में लटकी हुई थी। वह ना तो वो पुराने स्कूल में लौट पा रहे थे ना ही संशोधित स्कूलों में ही रह पाए क्योंकि अधिकारियों के निर्देश पर शिक्षकों को एकतरफा रिलीव कर दिया गया था। प्रभावित हजारों शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा था।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   धारदार लोहे की गुप्ती (चाकू) दिखाकर लोगों में भय फैलाने वाले आरोपी पर तखतपुर पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: ऑनलाईन मोड में होंगी स्कूलों में स्थानीय परीक्षाएं
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending