Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh हाथियों के आतंक को खत्म करेंगी मधुमक्खियां जल्द शुरू होगा

Published

on

Elephant Terror : साल-दर-साल बढ़ते हाथी-मानव द्वंद्व पर लगाम कसने के लिए एक नई कवायद की तैयारी की जा रही है. हाथी प्रभावित गांव में मधुमक्खी पालन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा.

Korba News : छत्तीसगढ़ में साल-दर-साल बढ़ते हाथी-मानव द्वंद्व पर लगाम कसने के लिए एक नई कवायद की तैयारी की जा रही है. किसी एक हाथी प्रभावित गांव में मधुमक्खी पालन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा. हाथी विचरण क्षेत्र में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत (आईएएस) ने उद्यानिकी विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

Close Player
मानव-हाथी द्वन्द रोकने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाने पर जोर देते हुए कलेक्टर की अध्यक्षता में इसके लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथी-मानव द्वंद को कम करने तथा जंगली हाथियों से किसी तरह की जनहानि न हो, इस संबंध में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने हाथियों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर रखने में लगी टीम को सतर्क रहने व मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने हाथी विचरण क्षेत्रों में वन्य प्राणियों को नुकसान पहुंचाने वाले विद्युत तारों को दुरुस्त कराते हुए निर्धारित ऊंचाई तक बढ़ाने की बात कही.

यह भी पढ़ें   Weekly Leave To Policemen: छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीकली ऑफ, पुलिस का नाम सुनते ही अब थर्राएंगे अपराधी, मुख्यमंत्री का निर्देश

हाथी विचरण क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने की तैयारी

इसके लिए विद्युत विभाग को वन विभाग के माध्यम से प्राप्त सूची के अनुसार इन क्षेत्रों में कम ऊंचाई वाले विद्युत तारों की आवश्यकतानुसार ऊपर बढ़ाने व अवैध हुकिंग पर भी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया. उन्होंने हाथी विचरण क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिकी विभाग को कार्ययोजना तैयार कर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किसी एक गांव में कार्य प्रारंभ करने की बात कही. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, वनमण्डलाधिकारी कोरबा अरविंद पीएम, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, विद्युत, खाद्य, उद्यानिकी आबकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.

महुआ व लहान के निर्माण-भंडारण पर लगाए अंकुश

कलेक्टर ने आबकारी अधिकारी को वनांचलों में अवैध महुआ लाहान, महुआ शराब के निर्माण व भण्डारण पर भी निरंतर कार्यवाही करने के लिए कहा. जिला प्रशासन की ओर से पुलिस विभाग को जिले में हाथियों से जान-माल की क्षति को बचाने के लिए वन विभाग का पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए. कटघोरा वनमण्डलाधिकारी कुमार निशांत द्वारा हाथी-मानव द्वन्द रोकने की दिशा में विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथियों के आगमन की सूचना ग्रामीणों को विभाग द्वारा प्राथमिकता से दी जाती है व ग्रामीणों को अनावश्यक जंगलों में नहीं जाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : नेशनल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल दयालबंद में 4 हाउस कैप्टन और वाईस कैप्टन का किया गया चयन

क्रेडा की मदद से लगेगा सोलर हाईमास्ट लाइट

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में क्रेडा के जरिए सोलर लाइट लगाए जाने की बात भी की गई. कलेक्टर ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में स्थित धान उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी, उठाव व परिवहन शीघ्रता से कराने के लिए कहा. साथ ही इन क्षेत्रों में क्रेडा के माध्यम से सोलर हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए डीएफओ कटघोरा को ऐसे स्थानों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. बैठक में हाथियों द्वारा किए जाने वाले फसलों व जनहानि की घटनाओं पर यथाशीघ्र मुआवजे का वितरण कराने के लिए वन विभाग को निर्देशित किया गया.

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   साली के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पाया जीजा, तो उतारा मौत के घाट...बारात आने से पहले उठी युवती की अर्थी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के तीन जिला कलेक्टरों का तबादला, इन IAS अफसरों के भी बदले गए प्रभार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जिला पंचायत की बैठक अब 7 मार्च को
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending