Connect with us

छत्तीसगढ़

मोहम्मद इरफान के शानदार दोहरे शतक, अनुराग मिश्रा ,अल्तमस खान की शतक की बदौलत बिलासपुर की दोनों टीम मजबूत स्थिति में

Published

on

मोहम्मद इरफान के शानदार दोहरे शतक और अनुराग मिश्रा ,अल्तमस खान की शतक की बदौलत बिलासपुर की दोनों टीम मजबूत स्थिति में……( सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता 2024-25)

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।
क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि
जिसमें आज बिलासपुर ब्लू ने अपने कल के स्कोर 388 रनो से आगे खेलना प्रारंभ किया और 131.1 ओवर में 547 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।

बिलासपुर ब्लू के बल्लेबाज मोहम्मद इरफान ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और अपने कल के स्कोर 119 रन से आगे खेलते हुए आज दूसरे दिन 324 गेंद में 16 चौकों और 8 छक्के की मदद से 217 रन की अविश्वनय पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और उनका साथ श्रेयम सुंदरम ने 36 रनों का योगदान दिया।

बिलासपुर ब्लू ने आज खेलते हुए मोहम्मद इरफान और श्रेयम सुंदरम के मध्य आठवें विकेट के लिए 113 रनो की साझेदारी हुई।

राजनांदगांव की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहन टांक ने दो विकेट प्राप्त हुए।

इसके पश्चात राजनांदगांव ने अपनी पहली पारी खेलते हुए दूसरे दिन का खेल खत्म होते तक 45 ओवर में 6 विकेट होकर 161 बना लिए हैं ।

यह भी पढ़ें   जिला सहकारी बैंक बिल्हा से प्रार्थी के द्वारा निकाले पैसे को आरोपियो ने किया था पार

और अभी भी राजनांदगांव के बिलासपुर ब्लू से बढ़त बनाने के लिए 386 रन और बनाने है।

राजनांदगांव की ओर से बल्लेबाजी करते हुए निखिल कनोरिया ने शानदार 94 रनों का योगदान दिया और दिन के अंत में नितेश कुमार 12 रन पर एवं प्रणय कुमार त्रिपाठी 4 रन नाबाद खेल रहे हैं ।

बिलासपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अतुल शर्मा ने दो विकेट इम्तियाज़ खान ,श्रेयम सुंदरम ,परिवेश धर्म और आशीष पांडे ने एक-एक विकेट प्राप्त किए हैं ।

मैच के निर्णायक राणा प्रताप सिंह और मनोज सिंह है स्कोरर मोहम्मद जाकिर ऑब्जर्वर दलजीत सिंह सिदाना है। बिलासपुर ब्लू के कोच अभूदय कांत सिंह और अभिषेक सिंह है।

इसके अलावा कवर्धा में चल रहे बिलासपुर बना रायपुर ब्लू के मध्य मैच खेला जा रहा है ।

जिसमें बिलासपुर ने अपने कल के स्कोर से आगे खेलते हुए 161.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 535 रनों पर पारी घोषित कर दी।

आज बिलासपुर ने दुसरे दिन अनुराग मिश्रा और अल्तमस खान के मध्य छटवे विकेट के लिए 237 रनो की शानदार और महत्वपूर्ण साझेदारी हुई जिसकी वजह से बिलासपुर विशाल स्कोर बनाने में कामयाब हुई।

आज के दिन बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनुराग मिश्रा ने शानदार शतक पूरा करते हुए 269 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रन बनाएं और अंत तक नाबाद रहे इसके अलावा अल्तमश खान ने भी अपना शतक पूरा किया और 278 गेंद में 18 चौके और तीन छक्के की मदद से 136 रनों की शानदार पारी खेली ।

यह भी पढ़ें   चुने गए 2100 बस्तर फाइटर्स, अंतिम चयन सूची जारी

रायपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए आज के दिन अभिमन्यु सिंह ने दो विकेट प्राप्त किया।

इसके पश्चात रायपुर ब्लू ने बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन का खेल खत्म होते तक 4.2 ओवर में 11 रन बना लिए हैं और सिद्धार्थ सिंह 3 रन पर एवं एहसान सिद्दीकी आठ राम पर नाबाद खेल रहे हैं ।
बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल 3:00 बजे ही रोक दिया गया। और दूसरे दिन का खेल समाप्त कर दिया गया।

रायपुर ब्लू को बिलासपुर से बढ़त बनाने के लिए 524 रन और बनाने हैं ।

मैच के निर्णायक मोहम्मद दाऊद और सुनील डरसेना है स्कोरर अविनाश भारद्वाज एवं ऑब्जर्वर कमल घोष है सलेक्टर टी साई कुमार है। बिलासपुर के कोच प्रवीण कुमार और शुशान्त शुक्ला है।

दिनांक 17 फरवरी को तीसरे दिन का खेल खेला जाएगा।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के 3 महीने बाद लगेगा टीका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: शराब के नशे में घर वालों से मारपीट करने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, धारदार लोहे का तलवार जब्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   यात्रीगण कृपया ध्यान दें…सभी ट्रेन 5 से 6 घंटे तक देरी चल रही है
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending