Connect with us

छत्तीसगढ़

गांव घर के नजदीक शिविरों में आसानी से काम हो जाने पर खुश हैं ग्रामीण

Published

on

राजस्व शिविरों को ग्रामीणों और किसानों का मिला अच्छा प्रतिसाद

राजस्व के 11,915 और अन्य योजनाओं के 25 हजार से अधिक आवेदन मिले

अधिकांश का मौके पर निराकरण, शेष के लिए समयसीमा

गांव घर के नजदीक शिविरों में आसानी से काम हो जाने पर खुश हैं ग्रामीण

बिलासपुर, 17 फरवरी/ जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविरों में विभिन्न कामों और सेवाओं से संबंधित 37,660 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 11,915 आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न कामों के हैं। अन्य विभागीय सेवाओं से संबंधित 25 हजार 745 कार्यों के लिए अर्जियां भी शिविर में प्राप्त हुई। अधिकांश मामलों का निराकरण मौके पर ही कर लिया गया। बचे प्रकरणों के निराकरण के लिए समय सीमा दी गई।

यह भी पढ़ें   गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में पेड़ से लटकती मिली बीटेक छात्रा की लाश

कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन और नेतृत्व में विगत 1 से 15 फरवरी तक राजस्व पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान दूरदराज के ग्रामों में 224 शिविर आयोजित किए गए। शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। लोग उत्साह के साथ शिविरों में पहुंचकर अपने जरूरत के काम सुगमता से करा पाए। विकसित भारत यात्रा की तर्ज पर इन शिविरों में विभिन्न सेवाओं के लिए छुटे हुए पात्र लोगों से आवेदन भी भराए गए। कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं आधे दर्जन शिविरों में पहुंच कर निरीक्षण किया। हितग्राहियों ने अपने गांव घर के नजदीक शिविरों के जरिए लंबित समस्यायों के समाधान हो जाने पर संतुष्टि जाहिर की है।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित सभी 224 शिविरों में भू स्वामियों का बी वन बढ़कर सुनाया गया। इन शिविरों में अविवादित नामांतरणों के 637,अविवादित बंटवारा के 235, अभिलेख अपडेट 290,अभिलेखों में त्रुटि सुधार 315, नक्शा बटांकन के 86, सीमांकन के 140, डायवर्सन के 47, वृक्ष कटाई के 7, जाति प्रमाण पत्र 3176, निवास के2797, आय के 2851और राजस्व संबंधी अन्य 1110 कार्य किए गए। शिविर में राजस्व के अलावा अन्य फ्लैगशिप योजनाओं और सेवाओं से जुड़े 25 हजार 745 आवेदन भी प्राप्त हुए। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही निराकरण कर लिया गया। इनमें प्रमुख रूप से आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, पीेएम किसान सम्मान, प्रधानमंत्री आवास, पीएम उज्जवला योजना, केसीसी आदि योजनाएं शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने कलमा बैराज के प्रभावित किसानों को 22.78 करोड़ रूपए की भू-अर्जन मुआवजा राशि का किया वितरण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: विचाराधिन कैदी की मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कप... जांच जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में पेड़ से लटकती मिली बीटेक छात्रा की लाश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending