Connect with us

छत्तीसगढ़

जी श्रीकांत , मोहम्मद इरफ़ान और पवन परनाते के शानदार शतकीय पारी के बदौलत बिलासपुर की दोनों टीमों का शानदार शुरुवात ……( सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता

Published

on

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल अग्रवाल ने बताया कि जिसका बिलासपुर का तीसरा चार दिवसीय मैच कवर्धा में रायपुर ब्लू के मध्य खेलने उतरी।
बिलासपुर ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होते तक 92 ओवर में 5 विकेट खोकर 315 रन बना लिए हैं।

बिलासपुर की शुरुवात शानदार हुई और पहले के लिए 52 रन जोड़े।
इसके पश्चात दूसरे विकेट के लिए जी श्रीकांत और प्रथम सिंह के मध्य 158 रनो शानदार साझेदारी हुईं।
बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रारंभिक बल्लेबाज जी श्रीकांत ने शानदार और आकर्षक बल्लेबाजी करते हुए 231 गेंदों में 18 चौके और एक छक्के की मदद से 140 रन बनाए। इसके अलावा प्रथम सिंह ने 59 रन का योगदान दिया और दिन अंत तक अनुराग मिश्रा 35 रन और अल्तमस खान 14 रनो पर नाबाद खेल रहे हैं।
रायपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम महूरकर ने 3 विकेट प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर मंडल के कोरबा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

मैच के निर्णायक मोहम्मद दाऊद और सुनील डरसेना स्कोरर अविनाश भारद्वाज ऑब्जर्वर कमाल घोष टीम के कोच प्रवीण कुमार है।

इसके आलावा भिलाई के सेक्टर 10 में बिलासपुर ब्लू का तीसरा मैच राजनांदगांव के मध्य खेला जा रहा है।
जिसमें बिलासपुर ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवर में 6 विकेट खोकर 388 रन बना लिए है।
जिसमें दूसरे विकेट के लिए पवन परनाते और मोहम्मद इरफ़ान के मध्य 105 रनो की बहुमूल्य साझेदारी हुईं।
इसके अलावा पांचवे विकेट के लिए मोहम्मद इरफ़ान और शाहबाज हुसैन के मध्य 95 रनो की साझेदारी हुईं और सातवे विकेट के लिए मोहम्मद इरफान और परिवेश धर के साथ 81 रनो की साझेदारी हुई।
बिलासपुर ब्लू की ओर से पवन परनाते ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 156 गेंदों में एक छक्के और 14 चौकों की मदद से 104 रन बनाएं। मोहम्मद इरफान ने दिन के खतम होते तक 202 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्के की मदद से 119 रनो पर नाबाद खेल रहे है।
इसके अलावा परिवेश धर ने अक्रामक और तेज़ गति से बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 7 छक्के और 2 चौकों की मदद से 61 रन बनाएं।
शिवेन्द्र सिंह ने 47 रनो का योगदान दिया।
राजनांदगांव की ओर से गेंदबाजी करते हुए नीतेश धारे ने 3 विकेट और प्रतीक त्रिपाठी ने 2 विकेट प्राप्त किए हैं।
मैच के निर्णायक राणा प्रताप सिंह और मनोज सिंह है स्कोरर मोहम्मद जाकिर ऑब्जर्वर दलजीत सिंह सिडाना टीम के कोच अभ्युदय कांत सिंह और अभिषेक सिंह है।

यह भी पढ़ें   दशहरा उत्सव में शहर के बाहर के लोगों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश

कल दिनांक 16 फरवरी को दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दिया गया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   जब तक भूपेश बघेल की सरकार नहीं बदल देते, बाल नहीं कटवाएंगे... भाजपा नेता ने किया ऐलान

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   CG: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मामूली विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   CG : तीन छात्रों ने 8वीं की छात्रा का गला ब्लेड से किया हमला

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending