Connect with us

छत्तीसगढ़

नवविवाहिता की आग से जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार

Published

on

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा महिला विरुद्ध अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश

परिजनों द्वारा आरोपी पति पर मृतिका को दहेज की मांग कर प्रताडित करने का लगाया आरोप

गिरफ्तार आरोपी- मुकेश केंवट पिता स्व गणेश राम केंवट उम्र 27 साल निवासी डगनिया थाना सीपत

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बिना नम्बरी मर्ग डायरी थाना गोल बाजार जिला रायपुर से प्राप्त होने से थाना सीपत में नम्बरी मर्ग क्रमांक 91/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया है जांच के दौरान दिनांक 15.07.2024 को सुबह करीब 9.00 बजे मृतिका शुकवारा बाई केंवट अपनी ससुराल ग्राम डगनिया कमरे में गैस चुल्हा में खाना बनाते समय आग लगने से चेहरा, छाती, पेट, पीठ, दोनो हाथ जल गयी थी जिसे ईलाज हेतु डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था ईलाज के दौरान दिनांक 18.07.2024 को मृत्यु हो गयी है।

यह भी पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 7 June 2023: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

मामले कि गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा उक्त घटना की जांच करने निर्देशित किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण अर्चना झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय उदयन बेहार के मार्गदर्शन में प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के द्वारा मर्ग जांच के दौरान मृतिका के मायके पक्ष का कथन लिया गया है। जिन्होंने अपने कथन में बताया कि मृतिका शुकवारा बाई केंवट शादी घटना दिनांक के 03 माह पूर्व हुई थी शादी के बाद शुकवारा बाई केंवट से उसका पति मुकेश केंवट दहेज की मांग करता था

जिस पर मृतिका द्वारा आपत्ति करने पर मुकेश केंवट अपनी नव विवाहिता पत्नी शुकवारा बाई केंवट के साथ लगातार विवाद कर मारपीट कर प्रताड़ित करता रहा कि दिनांक 15.07.2024 को मृतिका शुकवारा बाई केंवट सुबह करीबन 08.00 बजे अपने ससुराल घर ग्राम डगनिया में जल गई जो दौरान ईलाज डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में दिनांक 18.07.2024 को फौत हो गई। मर्ग सदर में की गई जांच में मृतिका शुकवारा बाई केंवट जो कि नव विवाहिता थी |

यह भी पढ़ें   अनियंत्रित ट्रेक्टर खेत मे पलटी, 1 की मौत 3 घायल

जिसकी अस्वभाविक मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है जो आरोपी मुकेश केंवट पिता स्व. गणेश राम केंवट उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम डगनिया के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा 80 बीएनएसएस का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना सीपत में अप क्रमांक 463/2024 धारा 80 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि शिव सिंह बक्साल, युगल शर्मा, आरक्षक आकाश मिश्रा, म आर का्रंती मरकाम का सराहनीय योगदान है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   CG Fraud News: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार, संदिग्ध कॉल और स्कीम से रहे सतर्क

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 15 अगस्त से पहले 19 ट्रेने हुई रद्द

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   अभियान चलाकर वन अधिकार मान्यता पत्र प्राप्त हितग्राहियों की भूमि में कराए जाएं सुधार कार्य - मुख्यमंत्री बघेल

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending