Connect with us

छत्तीसगढ़

मस्तूरी में भंवर गणेश मंदिर में स्थापित गरुड़ भगवान की मूर्ति एक बार फिर चोरी हो गई

Published

on

मस्तूरी में भंवर गणेश मंदिर में स्थापित गरुड़ भगवान की मूर्ति एक बार फिर चोरी हो गई । पांचवीं बार मूर्ति चोरी होने के पीछे इस मूर्ति के बेशकीमती होने की अफवाह है, हालांकि प्रतिमा खंडित होने के बाद इसकी कीमत बहुत कम हो चुकी है।

मल्हार के पास इटवा पाली गांव स्थित भंवर गणेश मंदिर में स्थापित भगवान गरुड़ की प्रतिमा एक बार फिर से चोरी हो गई है । कुछ समय पहले चोर सब्बल से मूर्ति को उखाड़ कर ले गए थे , जिस कारण से प्रतिमा खंडित हो गई थी। बाद में पुलिस ने मूर्ति चोरों को पकड़ते हुए प्रतिमा को बरामद किया था। एक बार फिर सोमवार तड़के करीब 5:30 बजे जब मंदिर में सेवक महेश केवट पहुंचे तो पाया कि मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और गर्भ गृह में स्थापित भगवान गरुड़ की मूर्ति गायब है। तुरंत इसकी सूचना सरपंच और पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: टिकट काउंटर पर बैठने वाली महिला कर्मचारियों भारी लापरवाही उजागर, चलती ट्रेन में हुआ विवाद...

दरअसल यहां प्राचीन प्रतिमा स्थापित होने के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। मल्हार और आसपास कई प्राचीन मंदिर है, जहां बेशकीमती प्रतिमाएं हैं, जिसमें से भंवर गणेश मंदिर में ग्रेनाइट से बना गरुड़ भगवान की मूर्ति भी है, लेकिन इसकी सुरक्षा पर्याप्त न होने से मूर्ति पांचवीं बार चोरी हो गई। आम लोगों में धारना है कि इस मूर्ति की कीमत करोड़ों रुपए में है। यही कारण है कि चोर बार-बार यहां से इस मूर्ति को चोरी का प्रयास करते हैं।

पहली बार 2004 में यह प्रतिमा चोरी चली गई। चोर इसे जिले से बाहर भी नहीं ले जा पाए और पुलिस ने प्रतिमा बरामद कर लिया। फिर अप्रैल 2006 में भी एक बार फिर से यह प्रतिमा चोरी हो गई। उस वक्त चोर गांव के पास ही प्रतिमा को छोड़कर भाग गए थे। 2007 में मूर्ति की एक बार और चोरी हुई ।

यह भी पढ़ें   दुर्घटनाओं में कमी के लिए वाहनों पर रेडियम लगाने कि मांग, समाजवादी पार्टी की नई पहल

26 अगस्त 2022 को चोरों ने सेवादार को देसी तमंचा दिखाकर बंधक बना लिया और फिर मूर्ति को सब्बल की मदद से उखाड़ कर ले गए। इस दौरान यह प्रतिमा खंडित भी हो गई। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की इस प्रतिमा की ऊंचाई करीब 3 फीट और वजन 65 किलो है। पिछली बार इस प्रतिभा को उखाड़ कर ले जाने की कोशिश में प्रतिमा खंडित हो गई थी। इसी कारण से मूर्ति चोरों को मुंह मांगी कीमत नहीं मिल पाई और वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इस बार भी प्रतिमा चोरी होने के बाद पुलिस के लिए मूर्ति चोरों को ढूंढना बड़ी चुनौती है ।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत 2 माह में आबकारी और NDPS एक्ट के मामले में 1303 गिरफ्तार, 228 को भेजा गया जेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री निवास में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में रिक्त लगभग 4 हजार पदों में सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग की सहमति
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending