Connect with us

छत्तीसगढ़

सेवा ही संगठन के तहत भाजयुमो करेगा प्रदेशभर में रक्तदान, प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने 29 मई को रक्तदान शिविर लगाने व बड़ी संख्या में रक्तदान करने का किया आह्वान

Published

on

बलरामपुर| भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की आवश्यक बैठक बुधवार को आहुत की गयी थी। भाजयुमो की वर्चुअल बैठक में केंद्रीय नेतृत्व से मिले दिशा निर्देशों एवं सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी व भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव और सह प्रभारी व भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो की वर्चुअल बैठक में निर्णय लिया गया हैं कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आगामी 29 मई को प्रदेशभर में रक्तदान करेंगे, भाजयुमो कार्यकर्ता सभी जिलों में रक्तदान शिविर के माध्यम से सेवा के संकल्प के साथ सेवा ही संगठन के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रक्त दान करने जैसे पुनीत कार्य का जिम्मा भाजयुमो कार्यकर्ताओं को मिला हैं यह हम सभी का सौभाग्य हैं। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत हम सभी को प्रदेशभर में मानव सेवा के इस कार्य को बढ़ चढ़ कर करना हैं। केंद्र में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं अनेक उपलब्धियों और ऐतिहासिक निर्णयों सहित कोरोना जैसे संकट के समय में बेहतर प्रबंधन के साथ कोरोना के विरुद्ध पूरी जिम्मदरी से लड़ाई लड़ने वाली नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं यह हम सभी के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने आगामी 29 मई को प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिविर लगाने और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान सभी जिला अध्यक्षों प्रदेश पदाधिकारियों व भाजयुमो कार्यकर्ताओं से की हैं।

यह भी पढ़ें   CG: दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकराए, दो की जान गई, तीसरा गंभीर

भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी व भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत रक्तदान करना और ऐसे समय में जब कोरोना संकट हैं और प्रदेश में लगातार ब्लड बैकों से ब्लड की कमी की बाते भी आ रही है ऐसे में हम सभी युवा साथियों के सामने यह अवसर हैं कि सेवा भाव से इस विपरीत परिस्तिथि में भी बड़ी संख्या में रक्तदान कर सेवा का संदेश दें और हमारे सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान कर छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

भाजयुमो के सह प्रभारी व भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजयुमो के लिए यह कोई नया विषय नहीं हैं। भाजयुमो कार्यकर्ता लगातार रक्तदान का कार्य करते रहते हैं पर सेवा ही संगठन के तहत हमे एकबार पुनः इस पुनीत कार्य को करने का अवसर मिला हैं यह अवसर हैं सेवा का, यह अवसर बीते 7 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार के उन ऐतिहासिक कार्यों को याद करने और सेवा भाव से जुटने का यह अवसर हैं भाजपा के सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का और इसी लिए भाजयुमो को यह महत्वपूर्ण जिम्मदरी मिली हैं। उन्होंने रक्तदान शिविर लगाकर बड़ी संख्या में रक्तदान करने और इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की हैं।

यह भी पढ़ें   जिस दिन था प्रेमी का तिलक उस दिन गायब हुई किशोरी, दूसरे दिन फांसी से लटकता मिला शव, परिवार में पसरा मातम

भाजयुमो की वर्चुअल बैठक का संचालन महामंत्री रितेश गुप्ता व आभार टेकेश्वर जैन ने किया। बैठक में भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी कार्यकारणी सदस्य व सभी जिलों के जिला अध्यक्ष व माहामंत्री उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Job: कोंडागांव कलेक्ट्रेट में निकली बंपर भर्ती, 8वीं-12वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : रायपुर के ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग, 3 किलोमीटर तक रास्ता ब्लाॅक (VIDEO)
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending