Connect with us

छत्तीसगढ़

सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना क्षेत्रो में चल रहे अवैध जुआ, सट्टा, आबकारी एवं माइनर एक्ट के तहत अधिक-से-अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके परिपालन में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्रो में सतत् निगाह रखी गई थी जो दिनांक 05/02/2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति बिलासाताल के पीछे कृष्णा विहार, छोटी कोनी में 52 पत्ती तास से रुपये पैसे का दांव लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे है, की सूचना पर थाना प्रभारी कोनी नुपुर उपाध्याय, उ.पु.अ. (प्रशिक्षु) एवं ए.सी.सी.यू. सेल के संयुक्त टीम गठित कर मुखबिर के बताये अनुसार रवाना होकर रेड किया जो कुछ जुआडियान पुलिस को आता देख मौके से भाग गये, जुआडियान राजकुमार कौशिक, रघुवंश वंशकार, रवि कौशिक, ओमप्रकाश साकरे, दीपक राव को जुआ खेलते रंगे हाथो पकड़ा गया, जिनके फड़ एवं पास से नगदी रकम 8430/- रुपये जप्त किया जाकर पकडे गये जुआडियानों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें   27 फ़रवरी राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

विशेष योगदान :- थाना कोनी से नुपुर उपाध्याय, उ.पु.अ. (प्रशिक्षु), सउनि सुरेन्द्र कुमार तिवारी, आर.महादेव कुजुर, संजय गोस्वामी, चन्द्रशेखर सिंह एवं ए.सी.सी.यू टीम से प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, अजय वारे, प्र.आर. देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, आर.कोदूराम कुम्हार, सतीश यादव, संतोष भारद्वाज,निखिल जाधव।*

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के 29वें जिले का किया शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक का सर्वाधिक 212 मिलियन लदान एवं 23697 करोड़ रुपये का सकल अर्जन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम बघेल से की सौजन्य मुलाकात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending