छत्तीसगढ़
वाह रे प्रशासन : SDM मैडम कर्मचारी से करती हैं फल-सब्जी और मुर्गा-मटन की डिमांड! मामला जान हर कोई हैरान
जशपुरनगर| कर्मचारी अपनी SDM मैडम से तंग आ गए हैं। मैडम उनसे फल-सब्जी से लेकर मुर्गा-मटन और कबूतर तक की डिमांड करती हैं। पटवारियों और तहसीलदार को धमकाती हैं कि दो थप्पड़ लगाऊंगी, तो भी कुछ नहीं कर सकते हो। यह मैडम हैं छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले की बगीचा की SDM ज्योति बबली कुजूर। कर्मचारियों ने उनके ऊपर आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है।
दरअसल, कर्मचारियों ने कलेक्टर महादेव कावरे को दिए आवेदन में शिकायतों का अंबार लगा दिया है। दो पेज में 8 प्वाइंट्स के जरिए बगीचा व सन्ना के तहसीलदार, राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, पटवारियों और कर्मचारियों ने शिकायत की है। उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया है कि SDM मैडम को जिले में अटैच कर उनके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाए। वह प्रताड़ित हो रहे हैं और डर के वातावरण में काम करने को मजबूर हैं।
होली गिफ्ट के नाम पर वसूले दो लाख रुपए, नहीं देने पर तहसीलदार को मीटिंग से निकाला
आरोप लगाया है कि कलेक्टर को होली गिफ्ट दिए जाने के नाम पर 2 लाख रुपए वसूलने का निर्देश दिया। इसके लिए बगीचा तहसीलदार को पटवारी और राजस्व निरीक्षकों से 7-7 हजार रुपए जमा कराने को कहा। मीटिंग में तहसीलदार ने बताया कि वह दो लाख रुपए एकत्र नहीं कर सके, तो उन्हें बाहर निकाल दिया गया। पटवारी व राजस्व निरीक्षकों से हर माह 7-7 हजार रुपए जमा करने को कहा था। विरोध करने पर एक-एक हजार रुपए लिया गया।
घर के लिए सामान मंगवाती हैं, बिल कर्मचारी भरते हैं
कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि SDM बगीचा अपने घरेलू व निजी उपयोग की सामग्री राशन, सब्जी, फल, जूस, दही , ड्राईफूट्स , देशी मुर्गा, मटन, कबूतर, बर्तन को पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों और क्लर्क से मंगवाती हैं। इसके बिल का भुगतान भी कर्मचारियों को ही करना पड़ता है। सामान मंगवाने के लिए फोन पर आर्डर किया जाता है। जो तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामान भेजने से मना करते हैं, उन्हें कार्यवाही की धमकी दी जाती है।
ट्रांसफर के नाम पर भी कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने का आरोप
कर्मचारियों का कहना है कि प्रोटोकाॅल ड्यूटी के नाम पर पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों से अनावश्यक सामग्री की खरीदारी कराई जाती है। फिर खरीदे गए सामान को घर पहुंचाने के लिए कहती हैं। मना करने पर दबाव डालकर मंगाया जाता है। आरोप है कि SDM ने 17 फरवरी को पटवारियों को पाट क्षेत्र में ट्रांसफर करने के नाम पर ब्लैकमेल कर 25 से 30 हजार रुपए वसूल किए हैं। जिन्होंने मना कर दिया, उनका दूरस्थ और पाट क्षेत्र में ट्रांसफर किया गया है।
हमर अंचरा कार्यक्रम के लिए कर्मचारियों से लेती हैं चंदा, फिर होती है कमीशनखोरी
सरकार की ओर से गरीबों को निशुल्क सामाग्री वितरित करने के लिए हमर अंचरा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। SDM इसके बैंक खाते में कर्मचारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से 1 से लेकर 5 हजार रुपए तक चंदा जमा करवाती हैं। इससे करीब 20 से 25 लाख रुपए जमा कराए गए हैं। सामग्री वितरण के नाम पर कमीशनखोरी की जा रही है। इसकी जांच किया जाना उचित होगा। एकत्रित राशि का उपयोग वहीं किया जाता है, जहां से मैडम को कमीशन मिलता है।
सारी शिकायतें निराधार: SDM ज्योति बबली कुजूर ने शिकायत को निराधार बताया है। इसके आगे वे बात करने को तैयार नहीं हैं।
कलेक्टर बोले- जांच होगी, वहीं कलेक्टर महादेव कावरे ने बताया कि डाक के माध्यम से शिकायत मिली है। पूरे मामले में जांच की जाएगी
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized4 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized5 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized3 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized7 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized6 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
