छत्तीसगढ़
बिलासपुर में जोनल प्रेम बैठक, रेल संरक्षा और कर्मचारियों के कल्याण पर हुई चर्चा”
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय बिलासपुर में जोनल स्तर पर प्रेम (PREM : Participation of Railway Employees in Management) बैठक संपन्न हुई । प्रेम मीटिंग का उद्देश्य रेलवे संगठन के यूनियन एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों एवं प्रबंधन के विचार विमर्शों के द्वारा संगठन की उत्पादकता एवं कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार लाना होता है।

इस बैठक की अध्यक्षता सुश्री नीनु इटियेरा, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की एवं इस बैठक में विभागाध्यक्षों के साथ-साथ मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष, अनुसुचित जाति एवं जनजाति रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन के सचिव, जोनल सहासचिव पिछड़ा वर्ग रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव, प्रमोटी आफिसर्स एसोसिएशन के वर्किग अध्यक्ष एवं महासचिव, आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव भी उपस्थित थे ।
बैठक की शुरुआत में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने “रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है” पर एक प्रेजेंटेशन के द्रारा आज की बैठक के बारे में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन की तीनों रेल मंडलो में रेल परिचालन में संरक्षा के संबधित सुधार के लिए कार्य योजना तैयार की गयी है । रेल परिचालन में संरक्षा को और अधिक सुचारु बनाने के लिए अनेक कदम उठाए गए है ।
रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है ।
इसी प्रकार रेल कर्मचारियो को समय-समय पर प्रशिक्षण के दौरान उत्साह बढ़ाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अप्रैल से जुलाई, 2024 तक 35 संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया है, इसी प्रकार रेलवे बोर्ड स्तर का 06 और ज़ोनल स्तर का 02 सफेटी ड्राइव चलाया गया है । इस ज़ोनल रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में रेल दुर्घटनाओं को बचाने वाले रेल कर्मचारियो को 07 महाप्रबंधक स्तर के एवं 22 मंडल रेल प्रबंधक स्तर सहित जुलाई, 2024 तक कुल 29 रेल कर्मचारियो को सम्मान किया गया है, जिससे रेल कर्मचारियो उत्साह बना रहे ।
प्रेम मीटिंग के सदस्य संगठन एसईसीआरएमसी, एआईएससीटीआरईए, एआईओबीसीआरईए, एफ़आरओए, एसईसीआरपीओए के पदाधिकारियों के द्वारा संरक्षा से संबन्धित विभिन्न मुद्दो पर महत्वपूर्ण सुझाओ दिये गए । संरक्षा सफेटी का आयोजन में मानकों के अनुसार मानव संसाधन प्रदान करना, संरक्षा उपकरणो का उचित प्रावधान, संरक्षा से जूड़े कर्मचारियों का प्रशिक्षण, कर्मचारी कल्याण के उचित प्रावधान, आदि मुद्दों पर सुझाव प्राप्त हुए ।
इस बैठक में सभी ने अपने-अपने बहुमूल्य तथा उपयोगी सुझाव दिये । बैठक को संबोधित करते हुए महाप्रबन्धक सुश्री नीनु इटियेरा ने सबके परस्परिक सहयोग से यात्रियो को दी जाने वाली सेवाओ की गुणवत्ता बढ़ाने पर बल देने की बात कही । उन्होने कहा कि छोटे-छोटे सुधार ही बड़े सुधार में परिवर्तित हो जाते है ।
बैठक के प्रारम्भ में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. दर्शनिता बी. अहलुवालिया ने एवं
सुश्री नीनु इटियेरा, महाप्रबंधक सहित सभी अधिकारियों एवं यूनियनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा इस बैठक के अंत में उपमहाप्रबंधक, श्री समीर कांत माथुर ने इस बैठक में उपस्थित रेल अधिकारियों व यूनियनों के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized11 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
