Connect with us

छत्तीसगढ़

चोरी के आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

Published

on

सीपत पुलिस के द्वारा चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार – Samay News Live

♦️सीपत पुलिस के द्वारा चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

♦️आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु किया गया न्यायालय में पेश

आरोपी- नईम खान पिता समसुद्दीन खान उम्र 30 साल निवासी बाजारपारा झलमला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

बरामद संपत्ति- सोने का 06 नग लाकेट जुमला किमती 15,000 रू

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.08.24 को पडोसी नईम खान के द्वारा घर में रखे सोने का 05 नग छोटा लाकेट एव 01 नग बडा लाकेट जुमला किमती 15,000 रू को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट मिलने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह को सूचना दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद करने निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें   CG: हाथियों के झुंड से गांव में दहशत का माहौल, वन विभाग में जारी किया अलर्ट

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ग्रामीण अर्चना झा से आवश्यक मार्ग दर्शन प्राप्त कर निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में टीम बनाकर माल/मशरूका, आरोपी का पता साजी कर सीपत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही/आरोपी को पकडा गया। हिकमत अमली से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना स्थल में चोरी करना स्वीकार करने पर माल मषरूका को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सीपत पुलिस का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्कूलों में लंबे समय से नदारद 25 शिक्षकों पर गिरी गाज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अमित शाह पहुंचे रायपुर, मोदी @20 किताब पर चर्चा में होंगे शामिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत स्वच्छ नीर थीम पर गहन स्वच्छता अभियान चलाकर पेयजल की उपलब्धता एवं टंकियों में पानी की शुद्धता जाँची गई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending