छत्तीसगढ़
बच्चों का अपराधी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर अपलोड करता था चाइल्ड पोर्न
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार को चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो शेयर करने के दोष में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 35 साल के उज्ज्वल चंद्राकर के बारे में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से राज्य पुलिस को जानकारी भेजी गई थी। यह मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी उज्जवल चंद्राकर छुरा नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर का चचेरा भाई है। उज्ज्वल चंद्राकर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करता था। जब गरियाबंद की छुरा पुलिस को इस बात का पता लगा तो तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जब आरोपी के मोबाइल का डेटा जांच किया गया, तो बहुत से अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो पाए गए। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को IT एक्ट की धारा 67 (बी) और 294 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
स्थानीय पुलिस करती है कार्रवाई
चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुडी सामग्री आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं। जिसकी निगरानी NCRB करती है। फिर जहां का भी आरोपी होता है, उससे जुडी जानकारी उस राज्य और जिले को भेजी जाती है, जिस पर स्थानीय पुलिस कार्रवाई करती है। एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक का कहना है कि, आरोपी उज्ज्वल चंद्राकर को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
पोर्नोग्राफी वेबसाइट कंटेंट को लैपटॉप में सेव करना भी अपराध
पोर्न फिल्म अश्लील वीडियो या फोटो शेयर करना, चाइल्ड पॉर्नोग्राफी बनाना या फिर देखना यह सब आईटी कानून 2008 की धारा 67 (ए) और आईपीसी की धारा 292, 293, 294, 500, 506, 509 के तहत आता है। पहली बार अपराध करने पर 5 साल तक सजा और दस लाख का जुर्माना हो सकता है। अगर यहीं काम दुबारा किया जाता है तो सजा को बढ़ाकर 7 साल कर दिया जाता है। भारतीय कानून के तहत विदेशों से संचालित होने वाली पोर्नोग्राफी वेबसाइट के कंटेंट को अपने लैपटॉप में सेव करना भी अपराध की श्रेणी में है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
