Connect with us

छत्तीसगढ़

बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते एक और कदम रीपा के माध्यम से मिला मंच

Published

on

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री के मंशानुसार महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) प्रारंभ किया गया है। राज्य शासन का उद्देश्य रहा है कि रीपा जैसे नवाचार के माध्यम से स्थायी आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। रीपा के माध्यम से कई बेरोजगारों को रोजगार मिला है आज के सामाजिक परिवेश में, दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय आज स्वयं ही सीखने और करने की कोशिश ने आत्मनिर्भरता की राह आसान कर दी है महिलाएं भी आज शिक्षा या अपने कौशल से हर क्षेत्र में सफल होकर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है।

रीपा के माध्यम से बेरोजगारों को मंच प्रदान किया गया है जिसमें वे भागीदारी बन अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला रहे हैं इसी तरह दंतेवाड़ा जिला अंतर्गत ग्राम भैरमबंद में अनेक रोजगार मूलक कार्य किये जा रहें है। यहां के गौठान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदीयों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ उत्पादन, जैविक खाद उत्पादन, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, मछली पालन जैसे आजीविका मूलक कार्य किए जा रहें है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : ई-कोर्ट के बेहतर प्रसार एवं क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला सिल्वर अवार्ड

भैरमबंद में ही रीपा अंतर्गत गोबर पेंट निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है यह इकाई प्रदेश में सबसे अधिक गोबर पेंट उत्पादन व विक्रय करने वाली इकाइयों में से एक है।भैरमबन्द पेंट इकाई में राजीव युवा मितान के युवाओं को अत्यधिक लाभ वाला कार्य मिला है। जिस से वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं जिला रीपा नोडल ने बताया कि गोबर पेंट की यह इकाई एकल मशीन में पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक गोबर पेंट विक्रय करने वाली इकाई में से एक है जिसमें अब तक उत्पादन 9,500 लीटर गोबर पेंट राशि 21,34,500 रुपए का गोबर पेंट विक्रय किया जा चुका है। जिसमें 9 लाख 97 हजार का शुद्ध लाभ इनको मिला है। साथ ही अभी भी तीस हजार लीटर गोबर पेंट की मांग प्राप्त हो चुकी है। परिणामस्वरूप अब जिले के गौठान अब रोजगार का केंद्र बन स्वावलंबन की ओर निरंतर बढ़ रहे हैं

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आलोक कुमार ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नरवा विकास कार्यक्रम: धमतरी जिले के वनक्षेत्रों में भू-जल स्तर में हो रहा लगातार सुधार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : ई-कोर्ट के बेहतर प्रसार एवं क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला सिल्वर अवार्ड
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending