Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता ने भाई पर किया फरसे से जानलेवा हमला

Published

on

बिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता ने जमीन विवाद को लेकर अपने ही भाई पर साथियों के साथ मिलकर डंडा और फरसा से हमला किया। इसके साथ ही बीच-बचाव कर रहे कांस्टेबल पर भी हमला किया, जिसके बाद कांस्टेबल ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घायल भाई को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भाई ने अपने कांस्टेबल दोस्त को जमीन विवाद सुलझाने के लिए बुलाया था। पुलिस लाइन निवासी विजय शर्मा कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। उसने पुलिस को बताया कि मंगलवार को कुदुदंड निवासी हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी ने मोबाइल से कॉल किया और कहा कि उसके भाई कपिल त्रिपाठी के साथ पारिवारिक जमीन विवाद चल रहा है। विजय का उसके घर आना-जाना है और पारिवारिक संबंध है, इसलिए संजू ने कहा कि उसके पिता भी घर में हैं तो सब आपस में मिलकर सुलह कर लेंगे।

जिसके बाद उसकी बातों में आकर विजय ने कपिल को फोन किया और बताया कि संजू जमीन विवाद पर सुलह करना चाहता है और अपने घर बुला रहा है। कपिल भी इसके लिए तैयार हो गया है। जब दोपहर में कांस्टेबल विजय के घर पहुंचा। फिर दोनों विजय की कार से संजू के घर पहुंचे उसका घर कुदुदंड में है। संजू अपने पिता के साथ कमरे में बैठा था। फिर कपिल व संजू दोनों भाई के बीच जमीन बंटवारा को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की तभी संजू ने आवाज देकर अपने दोस्तों को बुलाया। अन्य युवक डंडा और रॉड लेकर पहुंच गए। सब ने मिलकर उसकी कपिल की दमतोड़ पिटाई की। इस दौरान संजू ने अपने हाथ में रखे फरसा से कपिल के सिर में मार दिया, जिससे कपिल खून से लथपथ होकर घायल हो गया।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh News : आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या छत्तीसगढ़ में पलटेगा पासा? सर्वे में आए हैरान कर देने वाले नतीजे

आरक्षक ने दर्ज कराया केस

मारपीट में कपिल को ज्यादा चोट आने पर उसे इलाज के लिए सीधे CIMS ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, कांस्टेबल विजय सिविल लाइन थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। संजू त्रिपाठी के खिलाफ डबल मर्डर सहित मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। हत्या के मामले में वह काफी दिनों तक जेल में था। जेल से छूटने के बाद वह जमीन का कारोबार कर रहा है। बावजूद इसके पुलिस ने उसके खिलाफ साधारण मारपीट का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें   नारायणपुर: गोठानों हेतु पैरा इक्ट्ठा करने किया जा रहा, बेलर मशीन का उपयोग

ICU में भर्ती भाई पर दर्ज किया केस

संजू त्रिपाठी जब सिविल लाइन थाने पहुंच तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की बजाए उल्टा घायल भाई के खिलाफ की शिकायत दर्ज कर ली। संजू ने पुलिस को बताया कि कपिल और विजय को उसने 70 हजार रुपए दिया था, जिसे वापस मांगने पर दोनों ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसका आरोप है कि कपिल त्रिपाठी ने किसी हथियारनुमा लोहे से उसे मारने की कोशिश किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Weather : प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब पहुंचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   जुआ खेलते पकड़े गए 10 आरोपी, कोटा पुलिस ने नगद 7500 रुपये किए जप्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में करीब 4 हजार रिक्त पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending