छत्तीसगढ़
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर ने प्रथम ‘ऑनलाईन संवाद’ में सुनी 26 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों की समस्याएं व गुजारिशें
बिलासपुर| रेंज के जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों व उनके परिजनों की समस्याओं व गुजारिशों का त्वरित निराकरण हो सके, इस उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी द्वारा रेंज कार्यालय स्तर पर शुक्रवार दिनांक 03.06.2022 को प्रातः 08.00 बजे से 9.30 बजे तक वर्चुअली ‘ऑनलाईन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रेंज अंतर्गत जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जनरल परेड के उपरांत सीधे ऑनलाईन जुड़कर अपनी निजी व कार्य क्षेत्र से संबंधित समस्याएं व गुजारिशें प्रस्तुत की गई।
इस ‘ऑनलाईन संवाद’ कार्यक्रम अंतर्गत जिला बिलासपुर से 07, जिला रायगढ़ से 03, जिला जांजगीर-चाम्पा से 03, जिला कोरबा से 05, जिला मुंगेली से 03 और जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 05 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित हुए जिनकी समस्याएं/गुजारिशें सुनी गई, जिसमें 01 निरीक्षक, 12 सहायक उप निरीक्षक, 03 प्रधान आरक्षक, 09 आरक्षक सहित 01 अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदक सहित कुल 26 गुजारिशें प्रस्तुत हुईं।
जिला मुंगेली से निरी. प्रभुप्रकाश लकड़ा द्वारा जिला जशपुर स्थानांतरण तथा सउनि. कृष्ण कुमार प्रधान द्वारा जिला रायगढ़ से जिला जशपुर स्थानांतरण के संबंध में गुजारिश प्रस्तुत की गई, चूंॅकि इनके द्वारा एक रेंज से दूसरे रेंज में स्थानांतरण चाहा गया है इसलिए उन्हें उचित माध्यम से अपना आवेदन पत्र रेंज कार्यालय को उपलब्ध कराने समझाईश दी गई ताकि उनका आवेदन पत्र पुलिस मुख्यालय को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा जा सके। 01 प्रधान आरक्षक एवं 02 आरक्षकों द्वारा अपने ही जिले में एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण किये जाने की गुजारिश प्रस्तुत की गई, जिन्हें सुना जाकर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधीक्षकों को उनकी गुजारिशों का निराकरण करने निर्देशित किया गया। अन्य 12 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा रेंज में एक जिले से अन्य जिले में स्वास्थ्यगत एवं पारिवारिक कारणों से स्थानांतरण करने की गुजारिश प्रस्तुत की गई, जिसे पुलिस महानिरीक्षक द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना जाकर पुलिस अधीक्षकों को संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों का स्थानांतरण हेतु आवेदन पत्र अविलंब उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया ताकि इनके स्थानांतरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
जिला बिलासपुर के थाना सरकण्डा में पदस्थ आरक्षक हितेश जोशी के द्वारा गुजारिश की गई कि उसके 04 माह के बच्चे का लीवर ट्रांसप्लांट होना है जिसका उपचार गंगाराम हॉस्पिटल नई दिल्ली में चल रहा है, लीवर ट्रांसप्लांट में करीब 20-22 लाख रूपये का खर्च आएगा। आरक्षक हितेश जोशी के द्वारा उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिलाये जाने की गुहार की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आरक्षक हितेश जोशी को जल्द-से-जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जाने का आश्वासन दिया गया तथा उमनि./वरि. पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि कार्यालय स्तर पर जिन-जिन मदों से आरक्षक को आर्थिक सहायता दी जा सकती है उसकी स्वीकृति करते हुए अन्य माध्यमों से भी आर्थिक सहायता हेतु आवश्यक कार्यवाही की जावे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized16 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
