Connect with us

छत्तीसगढ़

4 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या का सनसनी खेज़ मामला, 5 घंटे के भीतर ही पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Published

on

बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दि 09:07:22 के प्रातः 6:30-7 बजे सूचना प्राप्त हुई की सीपत थाना क्षेत्र के सेलर ग्राम में बच्चे दिव्यांश उर्फ़ शौर्य उर्फ़ बल्ला का शव उसके घर के बाहर गली में पड़ा है।
सूचना पर तत्काल पारुल माथुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कर रोहित झा अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, स्नेहिल साहू नगर पुलिस अधीक्षक, हरीश टांडेकर थाना प्रभारी सीपत, FSL के डॉक्टर विश्वास की टीम व स्नेफ़र डॉग घटनास्थल पहुँचे। मर्ग जाँच के दौरान परिजनों द्वारा बच्चा दिनांक 8:07:2022 के शाम 4 बजे से खेलने जाने के उपरांत घर नहीं आना बताया गया। परिजनो व ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर बच्चे को खोजना बताया गया एवं रात्रि में बच्चे का शव गली में मिलने से सूचक द्वारा थाने में मर्ग की सूचना दी गयी।

यह भी पढ़ें   बीड़ी पैकेट पर मेस्सी की तस्वीर वायरल...

प्रकरण में जाँच व पंचनामा कार्यवाही के दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ किया गया जिसमें प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने से पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रारंभिक पूछताछ एवं विवेचना में पिता मदन लाल सूर्यवंशी द्वारा ही हत्या की स्वीकारोक्ति की गई है।

आरोपी द्वारा शाम 4 बजे अपने बेटे की हत्या कर अपने ही कमरे में बच्चे का शव छुपाना बताया गया जिसे रात्रि 11 बजे अपने ससुराल के कोठार में छिपाना एवं रात्रि 3 बजे गली में रखना स्वीकार किया गया। आरोपी को शक था कि यह बच्चा उसका नहीं है जिस वजह से उसने बच्चे की हत्या कारित की। मामले में आरोपी की गिरफ़्तारी कर विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़ें   धन्वंतरी मेडिकल शॉप में आधे कीमत पर दवाईयां उपलब्ध है, नागरिक इसका लाभ उठाएं - खैरागढ़ कलेक्टर

प्रकरण में विवेचना के दौरान SI राकेश पटेल SI प्रसाद सिन्हा, ASI भीमसेन राठौर , प्रधान आर. विजय शर्मा,आर. इरफ़ान, आर ज्ञानेश यादव, आर धर्मेंद्र सूर्यवंशी, आर डेविड कुमार, आर बलबीर सिंह, आर विवेक राय, महिला आर कांति मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   महाकाल सेना ने धूमधाम मनाया सावन महोत्सव का पांचवा सोमवार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कन्नड़ एक्टर संपत जे. राम ने की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Gold Prices Update: सोना-चांदी के भाव में हुआ बड़ा बदलाव, खरीददारी से पहले ताजा भाव यहां करें चेक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending