Connect with us

छत्तीसगढ़

विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल की गुरु गोविंद सिंह प्रखंड की बैठक हुई संपन्न

Published

on

 विहिप बजरंग दल के गुरु गोविंद सिंह प्रखंड की कार्यकारिणी की बैठक आज शिव टॉकिज चौक स्थित बरम बाबा मंदिर में सम्पन्न हुई।बैठक लेने आए विहिप बजरंग दल के जिला मंत्री विकास शर्मा,जिला सह मंत्री दीपक सोनी,जिला सह सयोजक रौनक केसरी,जिला विद्यार्थी प्रमुख् गिरजा यादव उपस्थित थे बैठक में विहिप बजरंग दल के आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी तथा भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी इसके साथ ही बजरंग दल एवं विहिप द्वारा पूर्व में किये गए कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गयी।उप खंडों में नगर में वार्डों में समिति निर्माण हेतु विशेष चर्चा की गई कार्यक्रम में उपस्थित विहिप के जिला मंत्री विकास शर्मा ने देश एवं समाज के उत्थान में विहिप एवं बजरंगदल की भूमिका के सन्दर्भ में चर्चा की कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विहिप बजरंग दल के जिला सह संयोजक रौनक केसरी ने संगठन द्वारा किये गए रचनात्मक कार्यों की चर्चा की गयी साथ ही संगठन के विस्तार एवं मज़बूती के लिए अभियान चलने की भी बात कही ताकि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संगठन में जोड़ा जा सके।



बैठक का आभार वक्त जिला विद्यार्थी प्रमुख् गिरजा शंकर यादव ने की बैठक में विहिप बजरंग दल के जिला मंत्री विकास शर्मा,जिला सहमंत्री दीपक सोनी, विहिप बजरंग दल के जिला सह संयोजक रौनक केसरी,जिला विद्यार्थी प्रमुख गिरजा शंकर यादव,गुरु गोविन्द प्रखंड अध्यक्ष पंकज सोनी,अंकित पाल,बीका गोरख,शरद चक्रवर्ती,राघवेंद्र राठौर,नरेंद्र यादव,राकेश यादव,आदित्य हिंदुजा,सुमित मानिकपुरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे॥

यह भी पढ़ें   वारंटीओं की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान: 7 गिरफ्तारी वारंटियो के विरुद्ध कार्यवाही कर की गई न्यायालय पेश

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम साय ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- विकसित छत्तीसगढ़ में सहकारिता की होगी बड़ी भूमिका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सरगुजा संभाग में लगेगा 101 फीट भगवा ध्वज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: सड़क सुरक्षा में तैनात ITBP जवान पर नक्सलियों ने की फायरिंग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending