Connect with us

छत्तीसगढ़

सीपत पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के फरार आरोपियो को घेराबंदी कर दबोचा

Published

on

1-सुमित वस्त्रकार पिता रामचंद्र वस्त्रकार उम्र 32 साल निवासी ग्राम खैरा थाना सीपत जिला-बिलासपुर
2-सोनू उर्फ सुशील कश्यप पिता बजरंग कश्यप उम्र 25 साल निवासी ग्राम डंगनिया थाना सीपत जिला-बिलासपुर
3-पिंटू उर्फ अरविंद वस्त्रकार पिता रामचंद्र वस्त्रकार उम्र 20 साल निवासी ग्राम डंगनिया थाना सीपत जिला-बिलासपुर
4-विजेन्द्र कश्यप उर्फ लाला पिता बलराम कश्यप उम्र 26 साल निवासी ग्राम डंगनिया थाना सीपत जिला-बिलासपुर
5-धीरज यादव पिता छौरा यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम डंगनिया थाना सीपत जिला-बिलासपुर

बिलासपुर। प्रार्थी राजकुमार सूर्यवंशी पिता सदाराम सूर्यवंशी उम्र 18 साल निवासी ग्राम घुरू गोकुलधाम थाना सकरी जिला बिलासपुर का दिनांक 18.08.2022 को थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.08.2022 को प्रार्थी अपने दोस्त सतसागर धृतलहरे के साथ अपने मोटर सायकल से ग्राम बसहा अपने चचेरे भाई अजीत सूर्यवंशी के पास मोबाईल को लेने के लिए जा रहे थे कि रात्रि करीबन 01.30 बजे ग्राम डंगनिया पहुचे तो प्रार्थी का मोटर सायकल अचानक खराब होने से मोटर सायकल का प्लक साफ कर रहे थे तभी डंगनिया के तीन चार लोग आये और गांव में चोरी करने आये हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी व इसके दोस्त सतसागर को हाथ मुक्का बेल्ट लाठी से मारपीट कर प्राण घातक चोंट पहंुचाये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज से तीन दिनों तक बारिश की संभावना!

विवेचना के दौरान पाया गया कि उपरोक्त आरोपीगण एक राय होकर प्रार्थी व उसके दोस्त के हाथ को लोहे के पोल से बांध कर लाठी, डंडा, बेल्ट से जान से मारने की नियत से प्राण घातक हमला कर चांेट पहुंचाये हैं कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उ.म.नि. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर (भा.पु.से.) के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक

(ग्रामीण) रोहित झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना सीपत से पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक 19.08.222 को मुखबीर से पता चला कि उपरोक्त आरोपीगण घटना के बाद से ग्राम खैरा व डंगनिया में छिपे हुए हैं, कि सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा ग्राम खैरा व डंगनिया में जाकर दबिश दिया गया जो आरोपीगण पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पुलिस टीम के द्वारा पकडा़ गया, गिरफ्तारशुदा उपरोक्त आरोपीगण को विधिवत् कार्यवाही पश्चात न्यायिक रिमांड पर मान्नीय न्यायालय पेश किया जाता है।

यह भी पढ़ें   कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के लिए आतंकवाद का बचाव किया है : पीएम मोदी

विशेष योगदान: निरीक्षक हरिशचंद टाण्डेकर, प्र.आर. बी. केरकेट्टा, विजय शर्मा, आरक्षक प्रदीप सोनी, का आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूूमिका रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   डीएलएड की पूरक परीक्षा के समय सारणी जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ABVP ने ITI महाविद्यालयों में जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित कराने कलेक्टर के माध्यम से रोजगार एवम् प्रशिक्षण संचालक के नाम सौंपा ज्ञापन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : Income Tax ने रायपुर में छापामारी की, हवाला के पैसों की मिली खुफिया रिपोर्ट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending