छत्तीसगढ़
कॉस्मेटिक कंपनी नायका (NYKAA) का कर्मचारी बना रहा था महिला कर्मचारियों के वीडियो-ऑडियो, FIR दर्ज
रायपुर/बिलासपुर। अभी चंडीगढ़ युनिवर्सिटी में लड़कियों के वीडियो बनाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है और देश की प्रसिद्ध ऑनलाइन फैशन और ब्यूटी रिटेलर कॉस्मेटिक कंपनी नायका में भी ऐसा एक मामला सामने आ गया है।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित दफ्तर में एक कर्मचारी द्वारा महिला कर्मचारियों के वीडियो और ऑडियो बनाने व मानसिक तौड़ पर प्रताड़ित करने और ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है।
इस मामले में नायका कंपनी के कर्मचारी और मुख्य आरोपी आकाश सिंह राजपूत के खिलाफ तेलीबांधा, रायपुर पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है। (Online beauty company NYKAA Staff Aakash Rajput recorded hidden video-audio of female employees at RAIPUR, Chhattisgarh store; FIR Registered) महिला कर्मचारियों का ऑडियो वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाला मुख्य आरोपी आकाश सिंह राजपूत नायका में लगभग 8 महीनें से कंपनी में काम कर रहा है।पुलिस इस ऐंगल से भी जांच कर रही है कि आरोपी ने महिला कर्मचारियों के अलावा महिला कस्टमर की भी वीडियो तो नहीं बना रहा था।
ऑनलाइन फैशन और ब्यूटी रिटेलर कॉस्मेटिक कंपनी नायका (Online Fashion and Beauty Retailer Company NYKAA) में इससे पहले भी वरिष्ठ पुरुष कर्मचारियों द्वारा महिला कर्मचारियों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने की खबरे आती रही हैं। गुजरात के अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित पूर्व नायका कर्मचारियों ने बातचीत में बताया कि दो साल पहले सनी श्रीवास्तव नाम के एक एरिया मैनेजर नायका कंपनी (NYKAA) में हुआ करते थे। सनी श्रीवास्तव नायका के सभी दफ्तरों से सभी महिला कर्मचारियों के वीडियो और तस्वीरें अपने फोन पर मंगाते थे। यह मामला कई महीनों तक चलता रहा। महिला कर्मचारी इस घटना से काफी परेशान थे, क्योंकि उनकी वीडियो और तस्वीरों के इंटरनेट पर डाल दिये जाने और इसके दुरुपयोग होने के डर से परेशान थी। लेकिन इस घटना से परेशान होकर नायका लखनऊ की मैनेजर ने अपने एरिया मैनेजर सनी श्रीवास्तव के खिलाफ आवाज उठाया। नायका कंपनी (NYKAA) में काफी बवाल मचा इस घटना के बाद। बावजूद कंपनी ने अपने एरिया मैनेजर के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन इन घटनाओं से परेशान होकर और नायका कंपनी और कंपनी के बड़े अधिकारियों के दबाव में लखनऊ की महिला मैनेजर को नौकरी छोड़नी पड़ गई।
हाल के कुछ साल पहले एक ऐसी ही घटना नायका के मुंबई स्थित मुख्यालय में भी हुई थी। जहां कंपनी के बड़े अधिकारियों द्वारा मानसिक तौर पर प्रताड़ित किये जाने के बाद एक महिला कर्मचारी ने अपनी मानसिक प्रताड़ना की दुर्दांत घटना को सभी सोशल मीडिया साइट पर प्रकाशित कर दिया था।हालांकि कंपनी को जब यह बात पता चली तो कंपनी ने उस महिला कर्मचारी से माफी मांगते हुए सभी सोशल मीडिया साइटों से आपत्तिजनक पोस्ट हटवा दिये थे। मिली जानकारी के अनुसार, इन घटनाओं की वजह से पिछले दो सालों में कई महिला कर्मचारियों और कुछ बड़े अधिकारियों ने भी एक के बाद एक करके कंपनियां छोड़ दी हैं। नायका कंपनी को छोड़ने का यह सिलसिला अभी तक जारी है।हालांकि रायपुर स्थित नायका कंपनी के स्टोर में हुई ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग के मामले के बारे में स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और इसके बाद ही आरोपी पर कार्रवाई होगी।
मजे की बात यह है कि देश की प्रसिद्ध कॉस्मेटिक कंपनी नायका की मालकिन खुद ही एक महिला है। फाल्गुनी नायर देश की प्रसिद्ध महिला उद्दमी हस्तियों में शामिल हो चुकी हैं। नायका कंपनी पिछले साल अपना आईपीओ (Nykaa IPO) भी ला चुकी है। शेयर मार्केट में लिस्टेड नायका कंपनी (Nykaa IPO listing) ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ई-कॉमर्स कंपनी FSN E-Commerce Ventures Ltd (Nykaa) के आईपीओ के तहत इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है। साल 2021 में जब यह कंपनी लिस्टेड हुई थी तब एनएसई पर इसके शेयर 79 फीसदी की प्रीमियम के साथ 2018 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लेकिन लगभग एक महीने के बाद ही कंपनी के शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखी गई थी।
आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022) की ताजा सर्वे के मुताबिक, ब्यूटी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नायका (NYKAA) की फाउंडर फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) देश की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने बायोटेक कंपनी की किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) को पीछे छोड़ दिया है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (Hurun Rich List) के मुताबिक, नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर की संपत्ति पिछले एक साल में 30,000 करोड़ रुपये बढ़ गई और यह 345 फीसदी बढ़कर 38,700 करोड़ रुपये हो गई।
(An FIR has been registered in Raipur for secretly recording video-audio of female employees by a male employee Aakash Rajput (accused) at online fashion and beauty retailer company NYKAA.)
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized2 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा : अब बार-बार गलती की तो License और RC दोनों होंगे रद्द, गडकरी का बड़ा ऐलान
-
Uncategorized1 day ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized5 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
