Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में दो फाड़, पढ़ें पूरी खबर

Published

on

रायपुर| आज छ.ग. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक हुई| बैठक में अभियंता भवन रायपुर में संघ के प्रांताध्यक्ष इंजी. आर.के. रिछारिया, वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष इंजी. एच.सी. राठौर, महामंत्री इंजी. के.पी. बोपचे, अन्य प्रांतीय पदाधिकारी, अध्यक्ष/सचिव समस्त जिला समिति एवं विभिन्न जिलों से डिग्रीधारी उपअभियंता वर्ग उपस्थित रहे।

रायपुर| आज छ.ग. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक हुई| बैठक में अभियंता भवन रायपुर में संघ के प्रांताध्यक्ष इंजी. आर.के. रिछारिया, वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष इंजी. एच.सी. राठौर, महामंत्री इंजी. के.पी. बोपचे, अन्य प्रांतीय पदाधिकारी, अध्यक्ष/सचिव समस्त जिला समिति एवं विभिन्न जिलों से डिग्रीधारी उपअभियंता वर्ग उपस्थित रहे।

बता दें की इस बैठक में डिग्रीधारी उपअभियंताओं द्वारा मांग रखी गई की डिग्रीधारी उपअभियंताओं को उपअभियंता से सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति हेतु 20 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए, जो नियम उनके भर्ती के समय विद्यमान था, जिसे वर्ष 2018 में उनके बिना संज्ञान में लाये हुए छ.ग. डिलोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के द्वारा इस आरक्षण को समाप्त करवा दिया गया। वर्तमान में एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी अपने व्यक्तिगत् स्वार्थ के लिए संघ का संचालन कर रहे है एवं उनको उनके पदोन्नति लाभ एवं अधिकार से वंचित कर रहे है। डिग्रीधारी उपअभियंताओं के मांग पर संघ द्वारा तर्क दिया गया है कि डिग्रीधारी उपअभियंता छ.ग. लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक अभियंता बने। यदि उत्तीर्ण न हो पाये तो नौकरी छोड़ दे।

यह भी पढ़ें   U.P.S.C.,P.S.C. और व्यापम समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, जॉइन करें अल्फा- द ब्रजेश कुमार की नि:शुल्क क्लासेस

संघ के महामंत्री ने अभद्र व्यवहार करते हुए कहा, ‘‘आप लोग हमारे संघ में क्यों है, कौन आप लोगों को संघ में आने बोला, संघ छोड़ दो आप लोग’’। प्रांतीय महामंत्री के ऐसा कहने पर डिग्री उपअभियंताओं के भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है, जो कि स्वयं को संघ का अभिन्न अंग मानते है एवं आज एसोसिएशन से डिग्रीधारी उपअभियंता वर्ग के अलग होने की संभावना उत्पन्न हो रही है। आज प्रदेश में डिग्रीधारी उपअभियंताओं की संख्या हजारों में है एवं विभिन्न विभाग में हो रहे नई भर्ती में डिग्रीधारी उपअभियंताओं की तादाद डिप्लोमाधारी उपअभियंताओं से काफी अधिक है। यदि एसोसिएशन में दो फाड़ हुआ एवं डिग्रीधारी उपअभियंता अपना संगठन बनाये तो निकटतम भविष्य में छ.ग. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का गौरवशाली वर्चस्व समाप्त होता दिख रहा है एवं प्रदेश में डिग्रीधारी उपअभियंता वर्ग का संगठन एक मजबूत संघ बनकर उभर सकता है|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   U.P.S.C.,P.S.C. और व्यापम समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, जॉइन करें अल्फा- द ब्रजेश कुमार की नि:शुल्क क्लासेस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   प्रधान मंत्री आवास की राशि गबन करने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Breaking: छत्तीसगढ़ में तेजी से घट रहा कोरोना मरीजों का अकड़ा, आज फिर मिले 100 से भी कम नए मरीज.. 144 हुए स्वस्थ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending