छत्तीसगढ़
प्रमोशन मे गति लाने समेत अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला बिलासपुर द्वारा प्रांतीय उपाध्यक्ष रंजीत बनर्जी, जिला अध्यक्ष डी एल पटेल एवं जिला सचिव विकास कायरवार के नेतृत्व मे प्रधान पाठक प्रमोशन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने एवं कौंसलिंग की समय सारिणी जारी करने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कौशिक से मुलाकात किया और आम सहायक शिक्षको की बात रखी संगठन ने कहा अन्य जिलो मे प्रमोशन पूर्ण हो चुकी है हमारे जिले के साथी प्रमोशन न होने से संभाग मे जूनियर हो रहे है।
इस संबंध मे जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा की हमारे यहाँ प्रक्रिया जारी है संविलियन के समय जो त्रुटिया हुई थी उसमे सुधार का कार्य जारी है। सभी शिकायत का निपटारा किया जा रहा है जल्द ही अन्तीम सूची जारी कर कौंसलिंग समय सारिणी जारी की जायेगी इसके बाद भी त्रुटि रहती है वे अपात्र स्वतः ही निरस्त माने जायेंगे किसी भी पात्र साथियो के साथ गलत नही होगा।
हम स्वयं चाहते है की कौंसलिंग मे पर्याप्त पारदर्शिता हो और कौंसलिंग पूर्ण पारदर्शिता के साथ विकलांग, महिला एवं संबंधित स्कूल के शिक्षको को प्राथमिकता देते हुए संपन्न किया जायेगा। संगठन ने इस संबंध मे प्रभारी प्रधान पाठक को भी प्राथमिकता देने की बात रखी।प्रमोशन के सभी कार्यो मे गति लाते जल्द नवंबर के प्रथम सप्ताह मे कौंसलिंग का डेट निर्धारित किया जायेगा। ऐसा deo साहब ने कहा ज्ञापन कार्यक्रम मे कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुनील पांडे , अमलेश पाली , जिला उपाध्यक्ष शशि कुमार कौशिक , ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा संजय कौशिक , जय प्रकाश मानिकपुरी तमेश्वर् सनाडय, मनोज कौशिक, सुखचंद् कुर्रे,अमित सर, सुखचंद् कोशले आदि बहुत से साथी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized9 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized8 minutes ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
