Connect with us

छत्तीसगढ़

बच्चे के काटने से मर गया किंग कोबरा! सांप ने काटा तो गुस्से में आए बच्चे ने भी दांत से दबाया…

Published

on

जशपुर। सांप के काटने से इंसान मर जाता है यह बात कोई नई नहीं है लेकिन यदि इंसान के काटने से सांप मर जाए तो यह जरूर सोचने पर मजबूर कर देता है कि आखिर उस इंसान में ऐसा क्या था जिससे सांप ही मर गया। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे ने सांप को काट लिया जिसके बाद सांप की मौत हो गई जबकि उसे काटने वाला बच्चा सुरक्षित है।

गुस्से में बच्चे ने सांप को काट लिया

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पहले एक बच्चे को सांप ने काट लिया। गुस्से में बच्चे ने सांप को काट लिया और सांप की मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

यह भी पढ़ें   प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सिरप की खरीदी-बिक्री करते 3 आरोपी गिरफ्तार, ढेरों कफ सिरप बरामद

गांव में किंग कोबरा, करैत जैसे अत्यंत विषैल सांप

बता दें कि यहां जशपुर जिले में एक ऐसा अंधविश्वास भी है कि यदि आपको सांप काट ले और आप सांप को काट लें तो विष का प्रभाव नहीं होगा। छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील से लगे इलाकों को नागलोक के नाम से जाना जाता है। प्रदेश को ओडिशा से जोड़ने वाली स्टेट हाईवे के किनारे स्थित तपकरा और इसके आसपास के गांव में किंग कोबरा, करैत जैसे अत्यंत विषैल सांप अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।

गौरतलब है कि बगीचा विकासखंड के पंडरापाठ में रहने वाला पहाड़ी कोरवा बालक घर से कुछ दूर अपनी दीदी के घर गया था जब बच्चा खेल रहा था उसी समय एक सांप ने उसके हाथ को डस लिया, इसके बाद गुस्से में आकर दीपक राम ने भी सांप को पकड़ कर उसे अपने दांतों से काट लिया। इस दौरान सांप ने दीपक के हाथों को पूरी तरह से जकड़ लिया । उसकी दीदी को जब घटना की जानकारी लगी तो उसने तत्काल दीपक को उपचार के लिए अस्पताल ले गई।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सोशल मीडिया में लड़की की फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने किया सिम्स कॉलेज व हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, भवन मरम्मत प्राथमिकता से करने का निर्देश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   चकरभाठा पुलिस ने 3 मोटर सायकल चोरो को किया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending