छत्तीसगढ़
आरामदायक यात्रा अनुभव के साथ यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध कराना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता …
बिलासपुर। सुरक्षा एवं रेल परिवहन में संरक्षा तथा यात्री सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सुरक्षित व आरामदायक यात्रा अनुभव के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने तीनों रेल मंडलो बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 318 स्टेशनों मे यात्री सुविधा प्रदान करने के लिए हमेशा से ही सजग रहा है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में जहां एक ओर आधारभूत संरचना के विकास कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहें है तो वहीं स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं से संबन्धित यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के कार्य भी प्राथमिकता से किए जा रहे है ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 318 स्टेशनों में एनएसजी-2 श्रेणी के 03 स्टेशन बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग है । एनएसजी-3 श्रेणी के 05 स्टेशन रायगढ़, गोंदिया, चांपा, राजनांदगाव एवं भाटापारा है । एनएसजी-4 श्रेणी के 14 स्टेशन भिलाई पावर हाउस, भंडारा रोड, अनुपपुर, कोरबा, शहडोल, अंबिकापुर, इतवारी, पेंड्रारोड, उमरिया, चांदापोर्ट, रामटेक, कामठी, छिंदवाड़ा एवं डोंगरगढ़ है । बाकि एनएसजी-5 श्रेणी के 30 स्टेशनों सहित एनएसजी-6 श्रेणी के 156 स्टेशन, एचजी-2 श्रेणी तथा एचजी-3 श्रेणी के 110 स्टेशन अवस्थित है ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समस्त 318 रेलवे स्टेशनों पर श्रेणियों के आधार पर रेलवे बोर्ड के मानक के आधार पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है । बुजुर्ग एवं जरूरतमन्द रेल यात्रियो को आसानी से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने में आसानी हो इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के स्टेशनों में 20 लिफ्ट, 05 एस्केलेटर एवं 174 फुट ओवर ब्रिज उपलब्ध है । इनमें 6 लिफ्ट, 1 एस्केलेटर एवं 23 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान पूरा किया गया है । साथ ही साथ अतिरिक्त 8 लिफ्ट, 9 एस्केलेटर एवं 14 फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है ।
रेल यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 198 अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस), 63 यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), 11 यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके), 5 जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस), 84 स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) तथा 105 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा उपलब्ध है ।
रेलवे स्टेशनों पर रेल यात्रियों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 203 स्टेशनों पर हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । इसके अतिरिक्त दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान उपलब्ध कराये गए 22 हाई लेवल प्लेटफार्म सहित 168 स्टेशनों पर हाई लेवल प्लेटफार्म की सुविधा उपलब्ध हाई तथा 10 स्टेशनों पर हाई लेवल प्लेटफार्म का कार्य प्रगति पर है ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized4 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized2 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized7 hours ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized1 day ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
