छत्तीसगढ़
उठाईगिरी के दो मामलों में तखतपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पढ़ें पूरी खबर
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के थाना तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत 6 और 9 जनवरी को अज्ञात आरोपियों द्वारा उठाईगिरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया था जिसमें ठाकुर मेडिकल पुराना बस स्टैंड के पास से ₹30,000 तथा मक्कड़ कंपलेक्स तखतपुर के पास से नकदी रकम ₹1,70,000 पीड़ितों द्वारा गंवा बैठे थे । तखतपुर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों पर चोरी का अपराध ( *अप.क्र. 09, 10/2023 धारा 379 आईपीसी*) दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में लग गई ।
सिलसिलेवार हुई वारदातों को गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक सुमंत राम साहू द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्शन पर तखतपुर पुलिस जांच आगे बढ़ाई। थाना प्रभारी तखतपुर के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस टीम द्वारा दोनों ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तथा वारदात की समीक्षा किया गया । दोनों ही मामलों में पुलिस को समानता दिखी और दोनों ही वारदातों में पुलिस के हाथ आरोपियों के फुटेज लगे । फुटेज में दिख रहे संदिग्ध युवक-युवतियों की पतासाजी में पुलिस टीम जुट गई ।
मामले की गंभीरता को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा जिले के सभी थाना, चौकियों को संदेहियों की पतासाजी का निर्देश देकर अलर्ट कराया गया तथा उठाईगिरी के आरोपियों को पकड़ने ACCU की टीम को भी तखतपुर पुलिस के साथ अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए लगाया गया । ACCU टीम बिलासपुर एवं तखतपुर पुलिस द्वारा एसएसपी बिलासपुर शहर राजेंद्र जैसवाल व एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी कोटा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन पर अपने स्तर पर संदेहियों की सघन पतासाजी की जा रही थी । साथ ही फुटेज में दिख रहे संदेहियों की पतासाजी के लिए अंतराल के जिलों में फुटेज शेयर कर आरोपियों की पतासाजी करने कहा गया । इसी दरम्यान बेमेतरा पुलिस के हाथ एक संदेही बालक आया जिसका हुलिया तखतपुर उठाईगिरी में शामिल लडके से मिलान हो रहा । बेमेतरा पुलिस द्वारा तखतपुर पुलिस को संदेही के संबंध में सूचित कराए जाने पर तखतपुर पुलिस टीम तत्काल बेमेतरा रवाना हुई और संदेही को अभिरक्षा में लिया गया जो *विधि के साथ संघर्षरत बालक* है । अभिरक्षा में लिये गये बालक का तखतपुर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज से मिलान करने पर उक्त विधि के साथ संघर्षरत बालक का मिलान हुआ जिसे अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित विधि के साथ संघर्षरत बालक द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार कर बताया कि इनके गैंग में कुल 5 लोग हैं जिसमें इसके साथ एक और लड़का है तथा एक महिला और दो लड़कियां शामिल है, *सभी राजगढ़ मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं* । छत्तीसगढ़ तथा अन्य राज्यों के शहरों में रुकते हैं उठाईगिरी, चोरी को अंजाम देने कुछ दिन बैंक, बड़े मकान, भवन को टार्गेट कर आसपास रैकी करते हैं और घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद वहां से भागकर दूसरे जिले में चले जाते हैं । विधि के साथ संघर्षरत बालक से पूछताछ में उसने तखतपुर के 2 उठाईगिरी के साथ ही बिलासपुर जिले के थाना सिरगिट्टी अंतर्गत शादी भवन में 2 लाख कैश समेत ज्वेलरी, आर्टिफिशियल कुल 3 लाख की चोरी अपने साथियों के साथ करना स्वीकार किया है । अपचारी बालक अंबिकापुर थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया है, अपचारी बालक से अन्य अपराधों की भी जानकारी ली जा रही है । गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम मध्यप्रदेश रवाना किया गया है । अपचारी बालक से उठाईगिरी के बंटवारे में मिले *₹25,000 नगद, पीड़ित का आधार कार्ड, बैंक पासबुक व काला रंग का बैग की जब्ती* की गई है । इस दोनों ही केस में बिलासपुर पुलिस का अन्य जिलों के साथ कोआर्डिनेशन के साथ सीसीटीवी फुटेज की भी अहम भूमिका रही है जिसे देखते हुए पुनः बिलासपुर पुलिस आमजन को अपने संस्थानों, घरों की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक सीसीटीवी लगाए जाने की अपील करता है । उठाईगिरी के सक्रिय अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को पकड़ने में ACCU टीम बिलासपुर एवं तखतपुर , कोतवाली बेमेतरा पुलिस की महत्वपूर्ण भमिका रही है ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized1 day ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized3 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized24 hours ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized6 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
