छत्तीसगढ़
IPL मैच में रुपया पैसे का दाव लगवा कर सट्टा खेलवाने वाले के विरुद्ध सिटी कोतवाली पुलिस तथा साइबर यूनिट की संयुक्त कार्यवाही
बिलासपुर। वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैच में सट्टा खेलवाने वालों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के द्वारा पूर्ण प्रतिबंध तथा कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुआ था जिस के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में खटीक मोहल्ला टिकरापारा में सट्टा खेलवाने वाले के विरुद्ध किया गया कार्यवाही
नाम आरोपी – अजय खटीक पिता बसंत खटीक उम्र 34 साल निवासी बजरंगबली मंदिर के पास खटीक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
विवरण:_संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02/04/22 को मुखबिर से सूचना मिली की कोई व्यक्ति खटीक मोहल्ला टिकरापारा में वर्तमान में चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर रुपयों पैसे का दाव लगवा कर सट्टा नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर सूचना तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उप निरीक्षक मनीष कांत के हमराह आरक्षक 1116 गोकुल जांगड़े, साइबर यूनिट से उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रधान आरक्षक देवमून सिंह , आरक्षक अतुल सिंह, आरक्षक दीपक उपाध्याय, आरक्षक बलवीर सिंह, के साथ रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान खटीक मोहल्ला टिकरापारा गए जहां पर बजरंगबली मंदिर के पास अजय खटीक पिता बसंत खटीक उम्र 34 साल निवासी बजरंगबली मंदिर के पास खटीक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर के द्वारा वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैच में पैसे का दाव लगवा कर सट्टा नामक जुआ खेला रहा था जिसके कब्जे से एक एम आई का 32 इंच का टीवी तथा ₹20000 नगद, और 5 लाख रूपिए के लगभग सट्टा पट्टी, एक ओप्पो का मोबाइल फोन, डॉट पेन जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध कारवाई किया गया
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनीष कांत, उप निरीक्षक रविंद्र यादव, आरक्षक गोकुल जांगड़े आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी साइबर यूनिट के उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रधान आरक्षक देव मून सिंह , आरक्षाका अतुल सिंह आरक्षक दीपक उपाध्याय, आरक्षक बलवीर सिंह, निखिल जाधव विवेक राय,का विशेष योगदान रहा
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized3 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized7 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized1 day ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
