Connect with us

छत्तीसगढ़

Raipur: बूढ़ातालाब धरना स्थल में अब नहीं होगी प्रदर्शन

Published

on

रायपुर। रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल को हटाने को लेकर लगातार उठ रही मांग के बीच जिला प्रशासन ने धरना-प्रदर्शन को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। अपनी मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल में प्रदर्शन की अनुमति मांगने पर छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ को नवा रायपुर स्थित तूता में प्रदर्शन करने कहा गया है।

बता दें की प्रदर्शनकारियों को रायपुर की बजाए तूता स्थित धरना स्थल में प्रदर्शन करना होगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार धरने का समय भी सुबह 11 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया। जिसमें किसी भी कार्यालय का घेरवा प्रतिबंधित रहेगा, साथ ही प्रदर्शनकारियों की संख्या 1 हजार से ज्यादा नहीं होगी।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर : झोला छाप डॉक्टर से न कराएं ईलाज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगो से की अपील

बता दें की बूढ़ातालाब में होने वाले प्रदर्शन के कारण हर घंटों का ट्रैफिक जाम होता है जिससे लाखों लोग परेशान होते हैं। सड़कें पूरी तरह से बंद कर दी जाती है। इसे लेकर लगातार धरना स्थल हटाने की मांग उठ रही थी। वहीं कर्मचारियों समेत अन्य धरना स्थल को नवा रायपुर में शिफ्ट किए जाने के पूर्व में जारी आदेश का विरोध करते रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है की सरकार विरोध को कूचलने के लिए ऐसा आदेश जारी कर रही है। ऐसे में यह आदेश जारी होने के बाद फिर से कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: नसबंदी के दौरान महिला की मौत.. 3 डॉक्टरों पर हत्या का केस दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक आज 162.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: जेल में लेडी डान का खौफ! कैदियों पर झाड़ती रहती है रौब, और...
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending