छत्तीसगढ़
दिनेश पाण्डेय बने भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ के प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान
बिलासपुर| भिलाई इस्पात मज़दूर संघ (बीएमएस) के महामंत्री दिनेश कुमार पाण्डेय को छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आज यूनियन कार्यालय सेक्टर 5 में यूनियन के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा दिनेश कुमार पाण्डेय का सम्मान किया गया.

इस अवसर पर बोलते हुए यूनियन के उपाध्यक्ष हरिशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि यह भिलाई -दुर्ग सहित समस्त छत्तीसगढ़ भारतीय मजदूर संघ कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और गौरव का विषय है की छत्तीसगढ प्रदेश में पहली बार प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत किसी बीएमएस नेता को मौका मिला है.

यूनियन के उप महामंत्री सनी इप्पन ने कहा कि हमारे प्रिय साथी दिनेश कुमार पांडेय पिछले दो कार्यकाल से भिलाई इस्पात संयंत्र में बीएमएस संबद्ध यूनियन भिलाई इस्पात मज़दूर संघ के महामंत्री हैं, महामंत्री के पूर्व एक कार्यकाल वे यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं इनके कार्यकाल में भिलाई में बीएसपी कर्मियों के बीच बीएमएस को एक पहचान मिली और पिछले मान्यता के लिए हुए चुनाव में भी वोटों में बढ़ोतरी हुई, अब प्रदेश स्तर पर भिलाई से दिनेश पाण्डेय का नेतृत्व मिलने पर भिलाई में बीएमएस और मजबूत होगा.

यूनियन के सचिव अशोक माहोर ने कहा कि हमारे महामंत्री के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हम सब गौरवान्वित महसूस करते हैं.यूनियन उपाध्यक्ष और पूर्व जिला मंत्री आई पी मिश्रा ने कहा कि दिनेश पाण्डेय जी पूर्व में दो बार भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री का सफलतम दायित्व निभा चुके हैं वर्तमान में वे सेल के एसईएसबीएफ के ट्रस्टी भी हैं ऐसे साथी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मेरी, समस्त साथियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देता हूं.
आशीर्वचन उद्बोधन देते हुए यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष एस एम पांडेय ने कहा कि हर सफलता के पीछे संघर्ष की कहानी भी होती है दिनेश जी ने संगठन भिलाई बीएसपी में बढ़ाने के लिए भरपूर व सफलतम प्रयास किया, जिसका परिणाम है की आज उन्हें प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष नियुक्त कर छत्तीसगढ़ के सबसे महत्वपूर्ण जिला बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा जिला का प्रभारी भी बनाया गया है, राष्ट्रीय स्तर पर भिलाई को प्रतिनिधित्व मिले करके दिनेश पाण्डेय जी को ऑल इंडिया स्टील फेडरेशन बीएमएस का राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी है, सभी कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरे उतरे ऐसी मेरी शुभकामना है.
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेतृत्व ने जो विश्वास व्यक्त किया है उसपर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा.
इस अवसर पर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष एस एम पांडेय पूर्व जिला मंत्री व यूनियन के उपाध्यक्ष इंद्रमणि मिश्रा उपाध्यक्ष हरिशंकर चतुर्वेदी, डॉक्टर सोम भारतीय, राजेश चौहान, सुनील वर्मा, देवगिरी गोस्वामी उप महामंत्री सनी इप्पन, राम जी यूनियन के सचिवगण गंगाराम चौबे, अशोक माहोर, अनिल गजभिए, श्रीनिवास मिश्रा कोषाध्यक्ष रवि चौधरी यूनियन के पूर्व उपमहामंत्री दीनानाथ प्रसाद, जिला कार्यसमिति से रोहित सिंह, अवधेश पांडेय, अनिल शुक्ला, मजूमदार दादा, प्रशांत मिश्रा, विशेष रुप से वासनिक सहित अन्य साथीगण उपस्थित थे.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized8 hours ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized2 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized1 day ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
