Connect with us

छत्तीसगढ़

सटोरियों के अड्डों पर एक साथ दबिश, पुलिस ने 7 सटोरियों को सट्टा पट्टी काटते हुऐ पकड़ा

Published

on

कोरिया| दिनांक-06 -07/2021 को नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले का पदभार ग्रहण करते ही सम्पूर्ण कोरिया जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध सट्टा, जुआ,शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कर पूरी तरह से अबैध कारोबार बंद कराने के दिए गऐ निर्देश के परिपेक्ष में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं कर्ण उके एस.डी.ओ.पी. मनेन्द्रगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में थाना-प्रभारीझगराखांड़-उप-निरीक्षक प्रद्युम्न तिवारी के द्वारा अपने थाने के साथी सहयोगियों उपनिरीक्षक सुबल सिंह स0उ0नि0 बलराम चौधरी प्रधान आरक्षक संदीप बागिस, रवि शर्मा, आशीष मिश्रा,आरक्षक – ललित यादव, संजय पांडे ,आरक्षक नीरज ,राजेश मिश्रा,सुरेंद्र तिग्गा , पुष्पेंद्र कुमार,नवीन कुमार, अनिल जांगड़े,गणेश सिंह,मुरारी सिंह को साथ लेकर झगराखाड़,लेदरी,खोगापानी, में सटोरियों के अड्डों पर एक साथ दबिश देकर रेड कार्यवाही की गई ,रेड कार्यवाही किऐ जाने पर 07 सटोरियों को सट्टा पट्टी काटते हुऐ पकड़े गऐ ,पकडे गऐ सटोरिये क्रमस:(01) जमाल खान पिता अब्दुल वाहिद उम्र 32 वर्ष वार्ड नंबर -01 गेलाझरिया झगराखांड

(02) विनोद कुमार विश्वकर्मा पिता राम प्रमोद विश्वकर्मा 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 झगराखाड़
(03) अरुण कुमार पिता सुदर्शन पनिका उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 दफाई नंबर 4 झगराखाड़
(04) यदुनाथ रैदास पिता स्वर्गीय गपोली रैदास उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 दफाई नंबर 11 झगराखाड़
(05) शिवा केवट पिता का नाम चुन्नू केवट उम्र 30 वर्ष निवासी दफाई नंबर 6 बड़ी सफाई लेदरी झगराखाड़(06)मदन मोहन सिंह पिता विष्णु सिंह क्षत्रिय उम्र 35 वर्ष निवासी पक्का धौड़ा खोगापानी (07)दरोगा सिंह पिता विष्णु सिंह क्षत्रिय उम्र 26 वर्ष निवासी पक्काधौड़ा खोगापानी को पकड़ा जाकर इनके कब्जे से सट्टा पट्टियां, सट्टा नम्बरों का चार्ट,पेन,एवं सट्टा नम्बरों में दांव पर लगाई गई कुल-₹ 5625/ रुपये नगदी रकम जप्त कर सटोरियों के विरुद्ध अलग-अलग अपराधिक प्रकरण क्रमशः अपराध क्रमांक- -152/21, 153/21 ,154/ 21 ,155 /21, 156/21 ,157/21, 158/21-धारा- 4 (क) जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधि अनुसार कार्यवाही की गई ,इसी क्रम में लक्ष्मण नायक पिता हरीश नायक उम्र 52 वर्ष निवासी पोखरी दफाई खोगापानी
के कब्जे से 03 लीटर महुआ शराब कीमती ₹500 जप्त कर अपराध क्रमांक 159/21 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कार्यवाही की गई थाना झगराखांड क्षेत्र में अवैध सट्टा, जुआ, शराब, के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जाकर अवैध कारोबारों को पूर्णत:: बंद कराऐ जाने की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें   अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

(2) नव पदस्थ संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक कोरिया के द्वारा आज जनपद भवन मनेंद्रगढ़ में प्रेसवार्ता कर जुआ ,सट्टा ,अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध ऑपरेशन क्लीन चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रकार के अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला विरूद्ध अपराधों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए। जिससे महिला विरुद्ध अपराधों को रोका जा सके। अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए प्राभरी स्वयं ऐसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटि लगायें जिनका सूचना तंत्र मजबूत हो। चिट फण्ड प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये। चिटफंड कम्पनी के संचालकों के विरुद्ध सख्त कारवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सायबर अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करें। पुराने प्रकरणों को शीघ्रता से जांच कर निराकरण के निर्देश भी दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।

यह भी पढ़ें   थाना सिरगिटटी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, एमजी शो रूम से कार चोरी करने वाले व्यक्ति पर की गई कार्यवाही

इस वजह से हुई मानसून में देरी

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:

  • सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।

  • न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:

  • दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

  • जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

  • मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।

  • केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।

  • वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 874.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

Published

on

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प

पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।

  • बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
यह भी पढ़ें   थाना सिरगिटटी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, एमजी शो रूम से कार चोरी करने वाले व्यक्ति पर की गई कार्यवाही

नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:

  • परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।

  • भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।

  • खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।

“सुशासन सरकार का संकल्प”

सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

news

छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

Published

on

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: सिविल जज परीक्षा-2020 के कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।

खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने निवास परिसर में रोपा आंवला का पौधा

सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है

नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending