Connect with us

छत्तीसगढ़

महासमुंद : कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

Published

on

महासमुंद. कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय पट्टे पर आधारित कृषि भूमि के भूस्वामी अधिकार नियम के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, कलेक्टर या आबंटन अधिकारी द्वारा आबंटित कृषि भूमि का अधिकार प्रदान करने के लिए गांव में मुनादी किया जाए और जारी कार्यक्रम के तहत आवेदन ले तथा बी वन, खसरा का वितरण करें। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बंदोबस्त त्रुटि सम्बन्धी सुधार हेतु सर्वेक्षण बारिश के पूर्व कराने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने बैठक के दौरान कहा कि जिले में विभिन्न शाखाओं एवं विभागों में रिक्तियों के अनुकूल भर्ती की जा रही है। इसके लिए विज्ञापन प्रकाशन से लेकर नियुक्ति की प्रक्रिया समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल आज छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक लेंगे

उन्होंने कहा कि एक समय सारणी के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया को 2 माह के भीतर पूर्णतया पारदर्शी के साथ करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिले में इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट महाविद्यालय के लिए भी कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूलों में जारी भर्ती की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर कलेक्टर ने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को अधिकाधिक लाभ देने के निर्देश दिए हैं।

अनुभाग अधिकारियों को जीवनदीप समिति की बैठक लेने, लंबित भू अर्जन मुआवजा वितरण और चिटफंड कंपनी राशि लौटाने के संबंध में त्वरित गति से काम करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द कर सकते हैं छत्तीसगढ़ का दौरा

उन्होंने कहा कि आगामी बारिश की मौसम को देखते हुए कंट्रोल रूम की स्थापना करें एवं अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को सोसायटी में खाद बीज भंडार का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि प्राकृतिक आपदा संभावित ग्रामों का निरीक्षण कर कार्य योजना बना ले। कलेक्टर ने स्वीकृत देवगुड़ियों का निर्माण 1 सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए प्रदेशभर के स्वास्थ्य संयोजक और वनकर्मी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ कार्फबॉल संघ की अध्यक्ष बनी डॉ पलक जायसवाल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending