छत्तीसगढ़
बिलासपुर : यात्री के गिरे हुए पर्स में रखे डाक्यूमेन्ट्स एवं नगदी 5710 रू आवश्यक कागजी कार्यवाही उपरांत सही सलामत सउनि पी एल राजवाड़े के द्वारा व्यक्ति को सुपुर्द किया गया।
सउनि पी एल राजवाड़े साथ में पीएफ ड्यूटी स्टॉफ द्वारा पीएफ 2-3 में गस्त एवं चेकिंग के दौरान एक काले रंग का पर्स नीचे पड़ा हुआ मिला जिसके पश्चात् उक्त पर्स के बारे में आसपास पूछताछ करने पर किसी भी यात्री द्वारा उसे अपना नही होना बताया।
उक्त पर्स को उपस्थित गवाहों के समक्ष खोलकर चेक करने पर आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस, एटीएम कार्ड तथा 5710/-रू नगद इत्यादि पाये गये। उक्त पर्स में पाये आधार कार्ड में नाम व पता अर्जुन सेनद्रया पिता ईश्वर सेनद्रया उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 17 पुरानी बस्ती झारसुगुड़ा (उड़ीसा) परन्तु पर्स मालिक का मोबाईल नंबर नहीं मिल पाया।
ड्रायविंग लाइसेंस में दिये वाहन नंबर की जानकारी से आनलाईन एप्प के माध्यम से उक्त व्यक्ति का मोबाईल नंबर 7008398150 प्राप्त किया गया तथा संपर्क कर उनके पर्स बिलासपुर स्टेशन पीएफ 2-3 में मिलने की सूचना दी गयी।
उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम उपरोक्त वर्णित बताया तथा दिनांक 29.12.23 को गाडी संख्या 12834 में झारसुगुडा से रायपुर स्टेशन तक यात्रा करना बताया तथा बीच में कही पर्स गिर जाना बताया। उक्त पर्स तथा उसमें रखे सभी डाक्यूमेन्ट्स एवं नगदी 5710/-रू को सुरक्षित रेसुब पोस्ट बिलासपुर एड्यूटी में जमा किया गया।
गावी द्वारा अपना पर्स बान में उनके परिजन द्वारा लेकर जाने की बात कही गई। आज दिनांक 10.01.2024 को समय 12.30 बजे एक व्यक्ति रेसुब पोस्ट बिलासपुर में उपस्थित हुये एवं अपना नाम व पता ईदरिस खान पिता इंदु खान उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 27 तालापारा रमजानी बाबा दरगाह के पास थाना सिविललाईन जिला बिलासपुर छग मोबा0 8962269130 बताया तथा उनके परिजन अर्जुन सेनद्रया के पर्स गिरने तथा उस संबंध में रेसुब पोस्ट बिलासपुर से कॉल आना बताया।
उक्त पर्स को उन्हें दिखाया गया तथा उसने रखे सभी सामान को चेक कराया गया तथा अर्जुन सेनद्रया से कॉल कर बात करने पर उनके द्वारा आग्रह करने पर उक्त व्यक्ति को सही पाकर पर्स में रखे डाक्यूमेन्ट्स एवं नगदी 5710/-रू आवश्यक कागजी कार्यवाही उपरांत सही सलामत सउनि पी एल राजवाड़े के द्वारा व्यक्ति को सुपुर्द किया गया। उक्त सामान का अनुमानित कीमत 6000/- रू है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized7 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized6 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized1 day ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
