छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने बाल संप्रेक्षण गृह, बालिका गृह और सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता परखी, डीएमएफ मद से कम्प्यूटर सेट की दी स्वीकृति
बालिका गृह भवन के तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बिलासपुर 24 जनवरी 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह, प्लेस आफ सेफ्टी, विशेष गृह, बालिका गृह और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इन संस्थाओं में निवासरत बच्चों से चर्चा कर रहन-सहन, खान-पान की जानकारी ली। रसोई में बन रहे भोजन की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने बच्चों के अनुरोध पर डीएमएफ मद से कम्प्यूटर सेट की स्वीकृति भी दी।
कलेक्टर ने सबसे पहले बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां 29 बच्चे निवासरत है। कलेक्टर ने इत्मीनान से बच्चों से चर्चा की और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उनके अनुरोध पर 5 कम्पयूटर सेट प्रिंटर सहित एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उनसे चर्चा के दौरान कहा कि अपने भविष्य के लिए कुछ मकसद बनाएं और उसे पूरा करने में जुट जाएं। बच्चों ने इस दौरान देश भक्ति से ओत-प्रोत गानों पर प्रस्तुति भी दी। कलेक्टर ने कार्यक्रम के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। कलेक्टर ने यहां बच्चों के शयन कक्ष, भोजन कक्ष, भंडार कक्ष, रसोई कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने भोजन की गुणवत्ता भी परखी। मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन दिया जा रहा है अथवा नहीं इसकी भी कलेक्टर ने जांच की। अधीक्षिका श्रीमती अर्चना चौहान ने बताया कि नाश्ते में पूरी और छोले की सब्जी दी गयी और दोपहर को खाने में दाल, चावल और आलू बैगन, सलाद दिया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर ने प्लेस ऑफ सेफ्टी और विशेष गृह का जायजा लिया। इस संस्थान में 15 बच्चे निवासरत है। यहां बच्चों ने अपने हाथों से बनाया बुके और अन्य सामग्रियां कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने इन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को दिए।
कलेक्टर ने इन किशोरों को भी 5 कम्प्यूटर सेट डीएमएफ मद से दिलाने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने शासकीय बालिका संप्रेक्षण गृह का जायजा लिया। यहां 6 से 18 वर्ष की 35 बालिकाएं है। ये बालिकाएं मुंगेली, बेमेतरा, गौरेला पेंड्रा और बिलासपुर जिले की हैं। कलेक्टर ने अधीक्षिका ज्योति तिवारी से बच्चों को दी रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने कहा।
कलेक्टर ने कहा कि बाहरी व्यक्तियों को किसी भी हाल में प्रवेश न दिया जाए। बिल्डिंग की मरम्मत के लिए तत्काल प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं से चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया। 5 कम्प्यूटर सेट प्रिंटर सहित एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण –
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महिला सहायता केन्द्र सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। सखी केन्द्र में महिलाओं को एक ही छत के नीचे कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, मेडिकल सुविधा के साथ अल्पकालीन आश्रय की सुविधा है। केंद्र का उद्देश्य घरेलू हिंसाओं से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करना है। कलेक्टर अवनीश शरण ने सखी वन स्टॉप सेंटर में परामर्श से जुड़े दस्तावेजों के उचित संधारण के निर्देश दिए। सखी केंद्र में सभी कर्मचारी महिलाएं है, जो पीड़ित महिला को केंद्र में आवश्यक सहायता प्रदान करती है।
केंद्र में विगत वर्ष कुल 160 प्रकरण आए जिनमें 149 का निराकरण किया गया। 28 महिलाओं को आश्रय प्रदान किया गया। सखी केंद्र प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी पाण्डेय ने बताया कि केंद्र में आने वाले अधिकतर प्रकरण घरेलू हिंसा के होते है, जिनमें परामर्श के माध्यम से सुलह का प्रयास किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री तारकेश्वर सिन्हा व जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री उमाशंकर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized1 hour ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
