छत्तीसगढ़
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के गढ़ में बने 9 नए पुलिस कैंपों में शान से फहराए गए तिरंगे, देखें तस्वीरें
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के कई गांवों में इस बार शान से तिरंगा लहराया. स्थानीय ग्रामीणों ने जवानों के साथ नए कैंपों और गांवो में ध्वजारोहण किया.

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के कई गांवों में इस बार शान से तिरंगा लहराया. बकायदा स्थानीय ग्रामीणों ने नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों के साथ नए कैंपों और गांवो में ध्वजारोहण किया. साथ ही राष्ट्रगान गाया.

दरअसल, नक्सल प्रभावित सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के ऐसे कई गांव हैं, जहां गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस का विरोध करते हुए नक्सली काला झंडा लहराते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से लगातार जवानों की नक्सलियों के गढ़ में पहुंच की वजह से अब यहां न सिर्फ जवान कैंप स्थापित कर रहे हैं, बल्कि वो यहां ग्रामीणों का भरोसा जीतते हुए अब उनके साथ राष्ट्रीय पर्व को भी धूमधाम से मना रहे हैं.

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन संभाग के ऐसे ही अंदरूनी और सुदूर ग्रामीण अंचलों में पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस दौरान जवानों और ग्रामीणों के द्वारा शान से तिरंगा लहराया गया. स्थानीय ग्रामीणों और खासकर बच्चो में इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर काफी खुशी देखने को मिली.
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि संभाग के अंतर्गत स्थानीय पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के द्वारा यहां के सभी नक्सल प्रभावित इलाकों में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाकर अमन, शांति और सुरक्षा लाने का प्रयास किया जा रहा है. पिछले कुछ सालों से बस्तर के नक्सलगढ़ की तस्वीर बदल रही है. इन गांवों तक विकास कार्य पहुंच रहा है.
आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों की दहशत की वजह से ग्रामीण इन इलाकों में कभी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस नहीं मना पाए. ना ही इन इलाकों में कभी ग्रामीण तिरंगा फहरा पाए, लेकिन अब इन क्षेत्रों में तैनात जवानों के सतत प्रयास से लगातार नक्सलियों के मांद में पैठ जमाने के साथ-साथ यहां नए पुलिस कैंप भी स्थापित किए जा रहे हैं. यहां के स्थानीय ग्रामीणों का भी भरोसा जीता जा रहा है.

आईजी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पिछले छह महीनों में नक्सल प्रभावित जिले में कुल नौ नए पुलिस कैंप स्थापित किए गए हैं. इसमें बीजापुर जिले के अंतर्गत पालनार, डुमरीपालनार चिंतावागु, कावड़गांव और सुकमा जिले के अंतर्गत मुलेर, परिया, सलातोंग, मुकराजकोंडा, दुलेड और अन्य क्षेत्रों में क्षेत्र के विकास और नक्सलियों के आतंक को खत्म करने के लिए नए पुलिस कैंप खोले गए हैं.
आईजी ने बताया कि इन सभी कैम्पों और गांवो में बिना किसी भय के गणतंत्र दिवस पूरे शान से मनाते हुए जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने तिरंगा फहराया. बस्तर आईजी सुंदर राज ने बताया कि इन सभी नए स्थापित कैंपों में तैनात पुलिस के जवानों और पैरामीलट्री फोर्स के जवानों ने सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करते हुए उन्हें गणतंत्र दिवस का महत्व और गौरव गाथा बताई.
आईजी ने बताया कि यहां मौजूद सभी लोगों को मिठाई भी बांटा गई. बस्तर में नक्सलियों का आंतक खत्म करते हुए शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए छत्तीसगढ़ की डीआरजी फोर्स, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, सीएएफ, सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी, आईटीबीपी और बीएसएफ के जवानों के साथ ही महिला कमांडो भी एंटी नक्सल ऑपरेशन में अपनी पूरी ताकत लगा रही हैं. साथ ही नक्सलियों को उनके मांद से खदेड़ने में कामयाबी भी हासिल कर रही हैं.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized4 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized1 day ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized12 hours ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
