Connect with us

छत्तीसगढ़

बारनवापारा अभ्यारण्य में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिख रहें वन्यप्राणी, सैकड़ों की संख्या में बार का नजारा देखने पहुँच रहें सैलानी

Published

on

(चंदन जायसवाल – सवांददाता, कसडोल )
कसडोल। बलौदाबाजार वन-मंडल के अंतर्गत वाइल्डलाइफ सेंचुरी बारनवापारा अभ्यारण्य (Bar Navapara Wildlife Sanctuary) किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा।इसकी लोकप्रियता भी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर भी यहाँ काम-काज होते रहा है।वैसे भी यह अभ्यारण अपने में प्राकृतिक छटा को संजोए हुए अनेक जीव-जंतुओं से भरा-पूरा जंगल है।

रेंजर एवं अधीक्षक कार्यालय बारनवापारा अभ्यारण्य
रेंजर एवं अधीक्षक कार्यालय बारनवापारा अभ्यारण्य
वन-भ्रमण करने से अपने अनेक विविधताओं से परिचित कराते हुये मनोरम दृश्य अपने आप को अलग अनुभव का अहसास दिलाता है।और मन को मंत्र मुग्ध करते हुये अपने आप को विशिष्ट भी बनाता है।नियम-कायदे भी यहाँ महत्व रखते हैं।लिहाजा 1 नवंबर से 15 जून या 30 जून तक पर्यटकों के लिए खुलने वाले इस अभ्यारण्य में वन-भ्रमण करते समय स्वतंत्र रूप से विचरण करते अनेक जंगली जानवरों को देख पर्यटक प्रसन्नचित्त होते हैं। 244.66 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्रफल में फैला बारनवापारा अभ्यारण्य दो विभक्त बार और कोठारी परिक्षेत्रों में यहाँ चारों ओर हरियाली एवं प्रदूषण मुक्त व सालभर तापमान बहुत सुखद होने के कारण सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

बारनवापारा अभ्यारण्य में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिख रहें वन्यप्राणी
बारनवापारा अभ्यारण्य में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिख रहें वन्यप्राणी
हालिया जानकारी है कि इस सेंचुरी में भ्रमण के दौरान तेंदुए का दीदार भी कई सैलानियों को हुआ है।पर्यटकों का भी इससे उत्साहित व आकर्षित होना स्वाभाविक ही है।इसके अलावा इस बीच गौर,भालू,बायसन,चीतल,मोर,सांभर,कोठरी,जंगली सुअर व अन्य जीव दिख रहे हैं।रेंजर सुनील खोब्रागड़े ने बताया कि नवम्बर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक कुल 7035 पर्यटक आ चुके हैं।अभी माह फरवरी से जून 2024 तक और भी पर्यटक आयेंगे।पर्यटक बारनवापारा अभ्यारण्य में वनभ्रमण/सफारी हेतु पिछले 4 वर्षों की तुलना में इस वर्ष 03 माह के अवधि में लगभग 60% पर्यटक बारनवापारा आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में दिख रहा तूफान मैंडूस का असर...

सैकड़ों की संख्या में बार का नजारा देखने पहुँच रहें सैलानी
सैकड़ों की संख्या में बार का नजारा देखने पहुँच रहें सैलानी
प्रतिवर्ष पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है।पर्यटकों की सुविधा का पुरा-पुरा ध्यान रखते हुए वनभ्रमण/सफारी हेतु 25 जिप्सी 6 सीटर एवं 02 जेनॉन 12 सीटर सफारी हेतु वाहन उपलब्ध कराये गये हैं।पर्यटक ग्राम बारनवापरा में पर्यटकों के रूकने हेतु व्यवस्था की गई है। जिसमे 34 कमरे पर्यटक ग्राम बारनवापारा में उपलब्ध है साथ ही साथ उत्तम भोजन व्यवस्था हेतु रेस्टोरेंट का भी संलाचन किया जा रहा है।आमोद-प्रमोद के लिए पर्यटन ग्राम में झूला,ओपन थिएटर,इंटरप्रिटेशन सेंटर मौजूद है।

यह भी पढ़ें   अजब गजब: शादी के दो महीने बाद ही टूटा रिश्ता, थाने पहुंची पत्नी ने कहा- पति किसी काम का नहीं, प्रेमी के साथ रहूंगी...

पर्यटक ग्राम, प्रकृति के बीच घर
पर्यटक ग्राम, प्रकृति के बीच घर
वही इस अभ्यारण्य में घूमने आने वाले पर्यटकों को जंगल भ्रमण कराने वाले प्रशिक्षित गाईड और जिप्सी ड्राइवर से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि 27 जनवरी शनिवार को 3 तेंदुआ अलग-अलग रूटों में जंगल सफारी करते समय दिखा है।आगे बताया कि इस सीजन में 1 नवंबर से अब तक कई बार अच्छा खासा तेंदुआ के साथ-साथ बायसन,भालू,चीतल,सांभर,लकड़बग्घा सहित कई अनेक मौजूद जानवर दिखते रहे हैं।खुला जंगल है 30 किलोमीटर का राउंड रहता है।घूमते-घूमते कहीं न कहीं कोई भी जंगली जानवर दिख सकता है और दिखता ही है।

सैलानियों को भ्रमण के दौरान दिखा तेंदुआ
सैलानियों को भ्रमण के दौरान दिखा तेंदुआ
बस वन भ्रमण करते समय सैलानियों को ओपन जंगल और जू-घर के बीच अन्तर को समझना होगा।वन भ्रमण करते समय धैर्य और शांति बनाये रखना जरूरी होता है।तभी आप जंगल-भ्रमण का आनंद पा सकते है।यह पर्यटक स्थल स्वच्छ और सुंदर होने के कारण सबको अपनी और आकर्षित करता है।वहीं यहाँ कई नियमित पर्यटक भी आते हैं।विदेशी भी यहाँ पर्यटन पर आते है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Khelo India Tribal Games 2026 : छत्तीसगढ़ में नेशनल रेसलिंग का आगाज़! 144 रेसलर्स, 4 दिन और कड़ा मुकाबला, जानें कब और कहाँ देख सकेंगे लाइव

अंबिकापुर में 28 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा शुरू होगी, जिसमें देशभर के 144 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण DD Sports पर किया जाएगा।

Published

on

रायपुर : Khelo India Tribal Games 2026 देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्ती स्पर्धा का मेजबानी कर रहा है। सरगुजा जिले का हृदय स्थल अम्बिकापुर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 28 मार्च से कुश्ती (रेसलिंग) स्पर्धा का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे।। स्थानीय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय समागम में देश के अलग-अलग राज्यों के जनजातीय खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सुदूर वनांचलों में छिपी जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

Ambikapur Wrestling Competition देशभर की प्रतिभाओं का जुटेगा महाकुंभ

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेजबान छत्तीसगढ़ सहित कुल 144 रेसलर्स (पुरुष एवं महिला) हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करेगा। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां 28 से 31 मार्च तक पुरुष और महिला वर्ग में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे.

यह भी पढ़ें   दुर्ग: असिस्टेंट जेलर के घर में चाकू और तलवार लिए घुसे बदमाश, जाँच में जुटी पुलिस

DD Sports Live Wrestling चार दिवसीय रोमांच- तीन चरणों में होंगे मुकाबले

28 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलने वाले इन मुकाबलों को प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सुगमता बनी रहे, प्रथम चरण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, तृतीय चरण सायं 4 बजे से खेल समाप्ति तक आयेाजित किए जाएंगे। अंबिकापुर में होने वाले मुकाबले स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेंगे।

डी डी स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारण

इस भव्य आयोजन को भारत के जनजातीय खेल, छत्तीसगढ़ मा सुंदर मेल की प्रेरणादायी टैगलाइन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। गौरव की बात यह है कि इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती पर किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के दर्शक सरगुजा की धरती पर हो रहे इस महाकुंभ को लाइव देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें   रायपुर में आज से खुलेंगे बार, क्लब और रेस्टोरेंट, अनलॉक की गाइडलाइन के तहत मिली छूट

तैयारियां पूर्ण, खिलाड़ियों का स्वागत खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा अब अपनी पारंपरिक संस्कृति के साथ-साथ देश को नई खेल ऊर्जा देने के लिए तैयार है। देशभर से आने वाले खिलाड़ी और अधिकारी छत्तीसगढ़ की ‘अतिथि देवो भव’ परंपरा का अनुभव कर सकें।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की कुश्ती स्पर्धा कहां होगी?

उत्तर: अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित होगी।

प्रश्न 2: कितने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं?

उत्तर: देशभर से 144 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

प्रश्न 3: मुकाबले कहां देखे जा सकते हैं?

उत्तर: DD Sports और Prasar Bharati पर लाइव प्रसारण होगा।

 

 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   थाना हिर्री पुलिस द्वारा निजात अभियान के अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध धिनियम के तहत की गई कार्यवाही

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   विधानसभा में 'उत्कृष्टता अलंकरण एवं विदाई समारोह' शुरू

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending