छत्तीसगढ़
Bilaspur: बैंक निलामी की फर्जी मकान दिखाकर 11 लाख ठगी…एक साल से था फरार…ऐसे आया आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

थाना तारबाहर, जिला – बिलासपुर
अप. क्र. – 188 / 23, धारा • 420 भादवि
थाना तारबाहर में बैंक निलामी की फर्जी मकान दिखाकर 11 लाख रूपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार आरोपी रंजन प्रसाद एक वर्ष से चकमा देकर फरार था
नाम आरोपी:- रंजन प्रसाद पिता आर. एन. प्रसाद उम्र 47 साल पता गुलाब नगर मोपका थानासरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)। दिनांक गिरफ्तारी :- 05/03 / 2024 समय 09:30 बजे
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक दिनेश कुमार गुप्ता पिता दाउराम गुप्ता निवासी एफ. सी. आई. चौक तारबाहर बिलासपुर थाना उपस्थित आकर दिनांक 02.07.2023 को लिखित आवेदन पेश किया कि आरोपी रंजन प्रसाद के द्वारा हाउसिंग फाइनेस डेवलपमेंट कंपनी से निलामी का मकान दिलाने का काम करता है
आरोपी रंजन प्रसाद द्वारा प्रार्थी को बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक राज किशारे नगर में दिलाने ग्राहको से कमीशन लेकर बैंक अधिकारियों से मिलकर बैंक के संबंधित संपत्तियो को सस्ते दर पर दिलाता हूं बताया और आरोपी रंजन प्रसाद आवेदक को बताया कि एक व्यक्ति भ्एक्ण्ण्ण् हाउसिंग फाइनेस डेवलपमेंट कंपनी से लोन लेकर रामावर्ल्ड बिलासपुर में मकान नं. सी- 39 को ऋण मे लिया था जो लोन नही पटा पा रहा हैं
लोन लेने वाले मकान सी – 39 की कीमत 60-70 लाख रूपये है जिसे वह (आरोपी रंजन प्रसाद ) 40 लाख रूपये में प्रार्थी दिनेश कुमार गुप्ता को दिलवा देगा बोलकर ऋण से संबंधित दस्तावेज और मकान से संबंधित विज्ञापन व फोटो प्रार्थी को दिखाकर भण्ण्ण्ण् हाउसिंग फाइनेस डेवलपमेंट कंपनी के नाम पर प्रार्थी के एक्सीस बैंक से चेक एवं नगदी केश के माध्यम से कुल 11,00,000 रूपये (11लाख रूपये) झांसा देकर बेईमानी पूर्वक प्राप्त कर धोखाधडी करने पर धारा 420 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण दर्ज होने पर आरोपी लगातार फरार चल रहा था, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) उमेश गुप्ता को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों का पता कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए आरोपी रंजन प्रसाद पिता आर. एन. प्रसाद की पतासाजी सतत् की जा रही थी
दौरान पेट्रालिंग के आरोपी के निवास स्थान गुलाब नगर मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर में कई बार आरोपी की पतासाजी की गई दिनांक 04.03.2024 को मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकडकर अभिरक्षा में थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसे अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर से आरोपी को दिनांक 04.03.2024 को सुबह 09:30 बजे विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल अग्रवाल, उनि संजीव ठाकुर, संदीप, मुरली प्रफुल लाल एवं म. आर शारदा भगत का योगदान रहा ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized16 hours ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
