छत्तीसगढ़
बिलासपुर: अवैध शराब ब्रिकी करने वाले पर तखतपुर पुलिस का प्रहार
➤ अवैध शराब ब्रिकी करने वाले पर तखतपुर पुलिस का प्रहार !
➤ अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करते हुए 01 आरोपी तखतपुर पुलिस के गिरफत में।
➤ आरोपी के कब्जे से काले रंग के पीठूल बैग के अंदर रखा 3 नग 05 लीटर क्षमता वाली जेरिकेन मे भरा कुल 15 लीटर हाथ भठठी का बना हुआ महुआ शराब किमती 3000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BD 5976 किमती 20000 रूपये जप्त।
गिरफ्तार आरोपी- केशव वर्मा पिता स्व गुलेश राम वर्मा उम्र 25 साल साकिन गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर छ0ग0
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान प्रहार चलाकर कार्यवाही करने एवं थाना क्षेत्रांतर्गत निशीले पदार्थों का अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है।
दिनाँक 27-05-2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गनियारी का केशव वर्मा भारी मात्रा बिक्री हेतु अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BD 5976 मे पीछे पीठू बैंग मे ग्राम गनियारी से ग्राम राजपूर के मार्ग मे निकला है जिसकी सूचना तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे) को देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में कर मय पेट्रोलिंग वाहन के ग्राम राजपूर तस्दीक कार्यवाही हेतु रवाना हुए मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर संदेह मोटर सायकल को रोकर रेड कार्यवाही कर 01 व्यक्ति को पकडा तथा मौके पर पूछताछ तलासी पर अपना अपना नाम केशव वर्मा पिता स्व गुलेश राम वर्मा उम्र 25 साल साकिन गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर छ0ग0 का रहने वाले बताया तथा उसके कब्जे से एक पीठूल बैग के अंदर रखा 03 नग 05-05 लीटर की क्षमता वाली जेरिकेन मे भरा 15 लीटर महुआ शराब एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोसा को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जाता है।
कार्यवाही में सउनि भुनेश राम साहू, आरक्षक अशीष वस्त्रकार, प्रदीप सोनी, चंद्र प्रकाश घृतलहरे का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized7 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized4 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized2 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized12 hours ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
