Connect with us

छत्तीसगढ़

संरक्षा के सजग प्रहरी हुए सम्मानित, मंडल रेल प्रबंधक ने 7 संरक्षा कर्मियों को दिया संरक्षा पुरस्कार

Published

on

संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं | इसके साथ ही मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान सजगता एवं सतर्कता के साथ उत्कृष्ट संरक्षित कार्य का निर्वहन करते हुये बेहतर संरक्षा सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है |


इसी कड़ी में दिनांक 13 अगस्त 2024 को ट्रेन मैनेजर गुड्स शहडोल श्री प्रिंस केशरवानी ने मुदरिया साईडिंग से निकलते समय मालगाड़ी के एक वैगन में टूटे हुये दरवाजे को देखा तथा त्वरित कार्यवाही करते हुये इसकी जानकारी साईडिंग प्रभारी को देकर व उसे ठीक करवा कर सुरक्षित किया | इनके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य से संरक्षा सुनिश्चित हुई |


दिनांक 01 अगस्त 2024 को लोको पायलट पेंड्रारोड श्री दिनेश कुमार सिंह एवं सहायक लोको पायलट श्री महेंद्र जुर्री ने कार्य के दौरान अप लाइन से गुजर रही अम्बिकापुर-शहडोल पैसेंजर के इंजन के नीचे से धुआं निकलते हुये देखा तथा तत्काल इसकी सूचना सर्व संबन्धित अधिकारियों को दिया | इस प्रकार इनकी सजगता एवं सतर्कता से गाड़ी की संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भी हुए कोरोना संक्रमित


दिनांक 18 अगस्त 2024 को ट्रेक मेंटेनर बुढ़ार श्री रामखिलावन ने कार्य के दौरान बुढ़ार यार्ड में रेल फ्रेक्चर देखा तथा तत्काल ट्रेक को सुरक्षित कर इसकी सूचना सर्व संबन्धित अधिकारियों को दिया | इस प्रकार इनकी सजगता से संरक्षा सुनिश्चित हुई ।
दिनांक 04 जुलाई 2024 को ट्रेक मेंटेनर दर्रीटोला श्री प्रेमलाल ने कार्य के दौरान दर्रीटोला-टाइगर हिल स्टेशनों के मध्य पटरी पर बोल्डर गिरा देखा तथा तत्काल ट्रेक को सुरक्षित कर इसकी सूचना सर्व संबन्धित अधिकारियों को दिया |

इस प्रकार इनकी सजगता से संरक्षा सुनिश्चित हुई ।
दिनांक 16 अगस्त 2024 को ट्रेक मेंटेनर बैकुंठपुर श्री कमल किशोर प्रसाद एवं श्री राजेश कुमार ने कार्य के दौरान दर्रीटोला-टाइगर हिल स्टेशनों के मध्य पटरी पर भूस्खलन के कारण गीली मिट्टी के साथ कुछ छोटे पत्थर गिरा देखा | त्वरित कार्यवाही करते हुये इन्होने पटरी पर बैनर फ्लेग लगाकर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दिया | इस प्रकार इन दोनों के सजगता एवं सतर्कता से संरक्षा सुनिश्चित हुआ ।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल ओडिशा प्रवास पर, स्कूल का भ्रमण कर छात्र जीवन की यादें ताजा की


आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने इन सभी संरक्षा प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक ने इनकी सजगता भरे कार्य की प्रशंसा कर प्रोत्साहित किये तथा इसी उत्साह के साथ भविष्य में भी कार्य करते रहने की शुभकामनायें दी ।
इस अवसर पर वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन उपस्थित थे |

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दीवार गिरने से तीन मासूम भाईयों की मौत, परिवार में मातम का माहौल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पूर्वी मंडल महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक हुई संपन्न
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कल से शुरू होने जा रहा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending