Connect with us

छत्तीसगढ़

सफाई में अनियमितता बरतने के कारण मौहरी-चिरमिरी सेक्शन के सफाई ठेकेदार को किया गया टर्मिनेट

Published

on

अनियमितता पाये जाने पर यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी |

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जा रहा है | रेलवे में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित रूप से साफ-सफाई के मानकों का पालन करने और गाड़ियों तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी योजनबद्ध तरीके से ठेकेदारों को सौंपी गई है ।

इसी क्रम में मौहरी-चिरमिरी सेक्शन में नियमित रूप से साफ-सफाई का कार्य ठेकेदार को सौंपा गया था। विगत दिनों यात्रियों द्वारा इस सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों में गंदगी होने की शिकायत की गई | शिकायतों को प्राथमिकता देते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा इस पर त्वरित कार्रवाई की गई । विभिन्न स्तरों पर निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि ठेकेदार द्वारा सफाई संबंधी कार्यों में अनियमितता बरती जा रही थी। चेतावनी दिए जाने के बावजूद सफाई कार्य में सुधार नहीं हुआ | इसे गंभीरता से लेते हुये वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा ठेकेदार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनके ठेके को टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया ।

यह भी पढ़ें   CCTV में कैद हुआ छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो, गेस्ट हाउस में रुके ग्रुप ने लगाया आरोप...

वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह ठोस निर्णय स्टेशन परिसर में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने और सुरक्षा के साथ ही यात्रियों की सुविधाओं और उनकी यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए ठेकेदारों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है कि सफाई के निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले ठेकेदारों पर तुरंत निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें   देवरीखुर्द स्कूल की शिक्षिका एवं छात्राओ के सहयोग से निजात अभियान के तहत की गई नाट्य प्रस्तुति

रेलवे प्रशासन सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता की सूचना संबंधित स्टेशन अधिकारियों को दें। यह कदम रेलवे के स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा के संकल्प को और मजबूत करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   देवरीखुर्द स्कूल की शिक्षिका एवं छात्राओ के सहयोग से निजात अभियान के तहत की गई नाट्य प्रस्तुति
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को मिला प्लेटिनम अवार्ड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मनेंद्रगढ़ : केन्द्रीय पंचायत मंत्री गिरिराज सिंह ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending