Connect with us

छत्तीसगढ़

‘एक रुपये की भी गड़बड़ी मिली तो सीधे होगी कलेक्टर पर कार्रवाई’, कार्यक्रम में बोले CM विष्णुदेव साय

Published

on

More Housing, More Rights Programme In Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। लाभार्थियों का हमने पांव धोकर स्वागत किया है।

पीएम आवास की मंजूरी के लिए आप सभी को बधाई। आप सभी की तरफ से मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आज जिन हितग्राहियों का गृह प्रवेश हो रहा है उन्हें भी बहुत बहुत-बधाई। पूरे देश में 32 लाख आवास मंजूर हुए हैं। उनमें से लगभग 30% आवास हमें मिले हैं ये राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने सबसे पहला काम 18 लाख पीएम आवास योजना योजना की मंजूरी दी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त का अंतरण कर दिया है।

यह भी पढ़ें   CG: चार्टर हेलीकॉप्टर के लिए 11 महीने में सरकार ने खर्च किए 61 करोड़ रुपए से अधिक...

गड़बड़ी हुई तो कलेक्टर पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, आवासहीनों के मकान का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के अमल करने को लेकर हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसमें किसी भी तरह की कोताही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएम आवास योजना में एक रुपए की भी गड़बड़ी की शिकायत मिलती है, तो सीधे कलेक्टर पर कार्रवाई होगी।

स्वच्छता को बनाए आदत- सीएम साय

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर कहा कि, हमें साफ-सफाई का भी ध्यान रखना है। हमें स्कूल और अस्पताल को भी साफ रखना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत बनाइए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश के आसार, अब तक 589.7 मिमी वर्ष दर्ज

गृह पोर्टल से होगी मॉनिटरिंग

रमन सिंह ने आगे कहा पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को एक रुपए भी किसी को देने की जरुरत नहीं। यदि कोई दलाल हितग्राहियों से एक रुपए की भी डिमांड करता है तो कलेक्टर को तुरंत सूचना दें, उस व्यक्ति को तुरंत जेल भेजा जाएगा। विभाग ने गृह पोर्टल बनाया है। यह पोर्टल लगातार मॉनिटरिंग करेगा। जबतक सभी आवास आवंटित न हो जाए, तबतक लगातार मॉनिटरिंग होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सुनीता अपने गांव में किराना दुकान संचालन कर बनी आत्मनिर्भर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: चार्टर हेलीकॉप्टर के लिए 11 महीने में सरकार ने खर्च किए 61 करोड़ रुपए से अधिक...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   हाथों में हाथ डाले दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या: अमिताभ बच्चन के साथ बहू ने मारी गपशप; आराध्या के स्कूल फंक्शन का Video
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending