Connect with us

छत्तीसगढ़

जिला कार्यालय में महिला कर्मचारियों के लिए बनेगा वूमन कॉमन रूम एवं पिंक टॉयलेट

Published

on

कलेक्टर ने महिलाओं की उपस्थिति में किया भूमिपूजन

बिलासपुर 15 अक्टूबर 2024/ जिला कार्यालय में महिला कर्मचारियों के लिए पृथक कॉमन रूम एवं पिंक टॉयलेट बनाया जायेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में आज इसका भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। नये साल के पूर्व इसका निर्माण पूर्ण करने के निर्देश नगर निगम को दिए। डीएमएफ मद से 25 लाख की लागत से मंथन हॉल के ऊपर कक्ष के एक हिस्से में इसे बनाया जायेगा।

मालूम हो कि लगभग 50 महिला कर्मचारी एवं अधिकारी जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत हैं। कई कर्मचारी शिशुवती माताएं भी हैं। अलग से रूम बनने से महिलाएं अवकाश के समय में बच्चों की देखरेख के साथ ही अपना शासकीय दायित्व भी निश्चिंत होकर निभा पाएंगी।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन का एयरपोर्ट पर अनूठा स्वागत


उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अवनीश शरण ने महिला कर्मचारियों की समस्याएं जानने एवं समझने के लिए माह भर पहले उनकी बैठक ली थी। बैठक में उनकी समस्याएं सुनकर निदान का भरोसा दिलाया था। इस सिलसिले में भूमिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। कॉमन रूप में सोफा, टेबल, एसी, टीवी आदि बाल सुलभ सुविधाएं होगी।

बच्चों के मन बहलाने के लिए खिलौने एवं झूले भी होंगे। कलेक्टर ने भूमिपूजन के बाद महिला कर्मचारियों से बैठक लेकर सामूहिक चर्चा की। उन्होंने बताया कि नये साल की सौगात के रूप में ये सभी सुविधाएं उन्हें मुहैया हो जायेंगी। महिला कर्मचारियों ने दिक्कतों को दूर करने के लिए कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 बरस से इसके लिए प्रयास करते आ रहे थे।

यह भी पढ़ें   तखतपुर में 10 राशन दुकान आवंटन के लिए 6 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

कलेक्टर ने इसके बाद पंजीयन कार्यालय परिसर में बने सीसी रोड का भी शुभारंभ किया। परिसर में बेजा कब्जाधारियों को हटाकर सीसी रोड बनाया गया है। नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इसका निर्माण किया गया है। परिसर से हटाये गये 28 अर्जीनवीस एवं स्टाम्प वेण्डरों का परिसर के ही एक हिस्से में व्यवस्थित रूप से पुनर्वास किया गया है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार एवं अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी सहित अधिकारी कर्मचारी गण इस अवसर पर उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में महसूस किये गए भूकंप के झटके
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : महाराणा प्रताप चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का जल्द हो सकता हैं मुख्यमंत्री भूपेश द्वारा लोकार्पण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: गोधन न्याय योजना की 27वीं किस्त जारी, 1 करोड़ 74 लाख की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending