Connect with us

छत्तीसगढ़

चेतना अभियान: एसपी रजनेश सिंह ने 5000 दीप जलाकर नशामुक्ति का संदेश दिया

Published

on

नशा के अंधकार में एसपी रजनेश सिंह ने जलाया चेतना का दीपक,,,,,,,,,,,,,, अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना के साथ बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने लगभग चार माह पूर्व बहुउद्देशीय अभियान चेतना का शुभारंभ किया था।

चेतना सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित ऐसा अभियान है जिसका उद्देश्य आम जनों को विभिन्न अपराधों से मुक्ति के साथ-साथ लोगों को विभिन्न प्रकार के दुर्व्यासनो से छुटकारा दिलाना है। इसी संदर्भ में आज दिनांक 27.10.2024 की संध्या हैप्पी स्ट्रीट में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया l

चेतना का चौथा चरण जो नशे के विरूद्ध है।ऐसे व्यक्ति जो किसी भी प्रकार के नशे जैसे दलदल में फस चुके है और इस नशा के कारण वह तमाम प्रकार के अपराध घटित कर रहे हैं नशे के घनघोर अंधकार में डूबे ऐसे व्यक्तियों को प्रकाश में लाने पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित बिलासपुरवासियों के साथ चेतना दीपक प्रज्वलित किया ।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ का नरवा माडल: 12 हजार से अधिक नालों के ट्रीटमेंट से भूमिगत जल स्तर बढ़ा

इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समिति, संगठन, एनजीओ, शहर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न स्कूलों कॉलेजों के छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष शामिल हुए तथा लगभग 5000 दीपों से CHETANA AGAINST DRUGS लिखकर चेतना दीप दीपावली के पूर्व दिवस पर प्रज्वलित किया।

विश्वास है इस चेतना दीप के प्रकाश से लोग नशे से के अंधकार से दूर होंगे और समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। तथा हम सभी इस चेतना दीप के प्रकाश से नशे के सौदागरों तक पहुंचकर उन पर कानूनी शिकंजा कस पाएंगे । पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा चेतना दीप उन नशे के अंधकार में खो चुके व्यक्तियों के लिए भी है जो अपने घर परिवार से दूर हो चुके हैं वे इस चेतना दीप के प्रकाश से नशे को तिलांजलि देकर सकुशल अपने घर वापस आ सकेंगे।

यह भी पढ़ें   ब्लैक फंगस का बढ़ता खतरा: Corona से भी खतरनाक! मौत लगभग तय

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के अलावा एडिशनल एसपी यातायात श्री नीरज कुमार चंद्राकर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप अनुज कुमार अर्चना झा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और विभिन्न समिति ,समूह के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यातायात के सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने किया। कार्यक्रम में जीवधरणी फाउंडेशन के श्री विकास वर्मा तथा आर्यन फिल्म के डायरेक्टर रामानंद तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने की राजस्व विभाग के काम-काज की समीक्षा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अगले कुछ घंटों बाद छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: हाथियों के दो शावकों की मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending