Connect with us

छत्तीसगढ़

जशपुर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में मवेशी तस्करों के ट्रक का पीछा कर रोका, टायर पंचर होने पर ट्रक में लगी आग

Published

on

जशपुर जिले में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मवेशी तस्करों का पीछा किया और 14 मवेशियों का रेस्क्यू किया।

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मवेशी तस्करों का पीछा किया। मवेशी तस्कर ट्रक में मवेशियों को भरकर झारखंड के कत्लखाना लेकर जा रहे थे। रेस्क्यू के दौरान ट्रक में आग लग गई और दम घुटने से 6 मवेशियों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने 14 मवेशियों को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकाला और 4 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले में तस्कर एक ट्रक में भरकर मवेशियों को झारखंड के कत्लखाना लेकर जा रहे थे। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तस्करों को पकड़ा। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक के सामने नुकीली ब्रेकर लगाया, जिससे ट्रक का टायर फट गया। इसके बाद भी तस्कर ट्रक चलाते रहे, जिससे ट्रक में भीषण आग लग गई।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इस जिले को मिली आठवीं तहसील, 36 गांव होंगे शामिल

चारों तस्कर गिरफ्तार

आगजनी के बाद ट्रक रूका। पुलिस ने 14 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दम घुटने से 6 मवेशियों की मौत हो गई। चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: कई दिव्यांग लड़कियों से बलात्कार के मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने कलेक्टर और एसपी को भेजा नोटिस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   12 September 2023 Rashifal: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: 25 जनवरी तक जेल में बंद रहेंगे कालीचरण महाराज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending