Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : सिम्स के स्वशासी समिति की बैठक संपन्न, सीवरेज समस्या एक माह के भीतर निराकृत करने का निर्देश दिया संभागायुक्त ने

Published

on

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के स्वशासी समिति की 22वीं बैठक संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सिम्स मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सुचारू संचालन के लिए कई निर्णय लिए गये। संभागायुक्त ने सिम्स में सीवरेज की समस्या के स्थायी निदान हेतु पीडब्लूडी और नगर निगम को मिलकर कार्य करने और  एक माह के भीतर इस समस्या का निराकरण करने का निर्देश दिया।

संभागायुक्त कार्यालय बिलासपुर में आयोजित इस बैठक में गत बैठक के पालन प्रतिवेदन का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। सिम्स के भवन मरम्मत हेतु 25 करोड़ की राशि का प्रस्ताव बजट में शामिल करने हेतु भेजा गया है। इस संबंध में डीन द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सिम्स के नव प्रवेशित छात्रो को आधार पाठ्यक्रम जिसमे स्थानीय भाषा, कम्प्यूटर, खेल कूद इत्यादि का अध्यापन कराने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से अनुबंध हो गया है। सिम्स के चिकित्सालय में मैक्नाईज्ड सेन्ट्रल लॉण्ड्री वाशिंग मशीन हेतु एसईसीएल द्वारा राशि स्वीकृत की गई है। सर्जिकल विभाग में लिफ्ट के लिए भी एसईसीएल द्वारा राशि प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें   Road Accident: जांजगीर-चांपा, NH-49 पर हादसों का सिलसिला 1 की मौत, बेटी घायल, मां की हालत गंभीर

परिसर स्थित मंदिर की अन्यंत्र शिफ्टिंग के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश नगर निगम को दिया गया। चिकित्सालय के वार्षिक स्वशासी बजट 2020-21 के कार्यो की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। चिकित्सालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, फ्लोर क्लीनिंग मशीन, हाईप्रेशर वॉसर, मेडिकल रिकार्ड विभाग में सर्वर एवं इनर्वटर स्थापना, आपातकालीन चिकित्सा विभाग एवं अन्य शाखाओं हेतु कम्प्यूटर सेट, चिकित्सालय के रक्त कोष, बर्न, केजुअल्टी आदि वार्डो में ए.सी. स्थापना, आपातकालीन चिकित्सा वार्ड में मल्टीपैरा मॉनिटर स्थापना की जानकारी दी गई। अस्पताल में फर्नीचर क्रय करने के पूर्व भंडार का भौतिक सत्यापन कराने के पश्चात आवश्यकतानुसार क्रय की कार्यवाही करने का निर्देश संभागायुक्त ने दिया।

बैठक में सत्र 2021-22 में स्वशासी मद से संपादित कार्यो की कार्योत्तर स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। सिम्स चिकित्सालय में 200 केएलडी का ईटीपी स्थापित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। सिम्स महाविद्यालय के फार्माकोलॉजी विभाग में केल लैब और स्किल लैब स्थापना के लिए स्वशासी मद से प्रस्तावित कार्याें का अनुमोदन किया गया। संभागायुक्त ने निर्देशित किया कि सिम्स द्वारा छात्रों को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेड का पंजीयन कराया जाए। जिससे प्रशिक्षण उपरांत उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जा सकेगा। स्वशासी समिति द्वारा पूर्व में आरटीपीसीआर मशीन क्रय करने का निर्णय लिया गया था। वर्तमान में सीएसआर मद और सामाजिक संस्था द्वारा एक-एक आरटीपीसीआर मशीन सिम्स को उपलब्ध कराया जा चुका है। अतएव उक्त मशीन क्रय के प्रस्ताव को विलोपित करने एवं सिम्स के भवन में तड़ित चालक लगाने के लिए तात्कालिक रूप से स्वशासी मद से राशि व्यय करने का निर्णय लिया गया। कोविड-19 के तीसरे लहर की संभावना को देखते हुए चिकित्सालय के शिशु रोग वार्ड में ऑक्सीजन गैस पाईपलाइन स्थापित करने का निर्णय लिया गया।  

यह भी पढ़ें   नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाकर नारायणपुर ओरछा मार्ग किया बंद

एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए हॉस्टल, महाविद्यालय के लिए नवीन जनरेटर स्थापना, स्नाकोत्तर छात्रावास का रिनोवेशन, सीनियर रेसींडेट हॉस्टल में लिफ्ट स्थापना, छात्रावास के मरम्मत एवं विद्युतीकरण के संबंध में निर्णय लिया गया।
बैठक में सिम्स की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया, अधीक्षक डॉ. पुनीत भारद्वाज, उपायुक्त अर्चना मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर अंशिका पाण्डेय सहित सिम्स के अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।  

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाकर नारायणपुर ओरछा मार्ग किया बंद
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: झूले में मस्ती करना पड़ा भारी! फटा सिर, हालत गंभीर... जानिए पूरा मामला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, कल 15 जून को टकराएगा गुजरात के कच्छ से
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending