Connect with us

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने रायपुर के भाठागांव में अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का किया लोकार्पण

Published

on

रायपुर| देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने रायपुर के भाठागांव में करीब 49 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित बालाजी स्वामी ट्रस्ट दूधाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर रायपुर की जीवनदायनी खारून नदी के जल को प्रदूषण से बचाने के लिए 6 एम.एल.डी. सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने बालाजी स्वामी ट्रस्ट दूधाधारी मठ को भाठागांव में इस अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के निर्माण हेतु प्रदाय की गई 25 एकड़ भूमि जमीन के बदले उतनी कीमत की जमीन नवा रायपुर में देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री बालाजी स्वामी ट्रस्ट श्री दूधाधारी मठ के अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रामसुंदर दास का शॉल पहनाकर सम्मान किया और मंच पर उनका चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

 मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट को उनके द्वारा दी गई जमीन के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे कार्याे के लिए आभार व्यक्त किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के किसानों और हितग्राहियों के खाते में राशि का ऑनलाईन अंतरण करने के साथ-साथ रायपुर शहर में मल्टीलेवल पार्किंग परिसर, स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक स्कूल, अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि जैसे महत्वपूर्ण कार्याे का लोकार्पण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा किसी भी शहर के बस स्टेंड, बाजार, हास्पिटल, स्कूल-कॉलेज, मॉल, विकास कार्य उसकी पहचान होते है। रायपुर शहर में भी बूढ़ा तालाब का सौंदर्यकरण और जवाहर मार्केट का पुनः निर्माण जैसे अनेक कार्याे ने इसे नई पहचान दी है। इस अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल के बनने से रायपुर शहर में सार्वजनिक बस परिवहन को सु-व्यवस्थित व यात्रियों के लिए सुगम बनाने में मदद मिलेगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक स्कूल में पहले केवल 59 बच्चे पढ़ते थे, अब यहां अच्छी कक्षा, पुस्तकालय, खेल मैदान, अच्छी पढ़ाई जैसे सुविधाएं दी जा रही हैं। अब इस स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़कर 700 हो गई है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में अप्रोच से एडमिशन नही हो रहा, बल्कि योग्यता से एडमिशन होता है। रायपुर शहर के सप्रे स्कूल, दानी स्कूल, डॉ जे.एन पांडेय स्कूल जैसे स्कूलों का भी विकास किया जा रहा है।

 इस अवसर पर कृषि मंत्री और रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मठ द्वारा बस टर्मिनल बनाने के यह जमीन 2007 में दी गई थी लेकिन इस पर 2017 पर कार्य किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में सभी और विकास हो रहा है और अनेक कार्याे के लिए राज्य को पुरस्कृत किया गया है। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा बालाजी स्वामी ट्रस्ट दूधाधारी मठ के अघ्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने मठ के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी दी और कहा कि उन्हें खुशी है की आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों से नवनिर्मित बस स्टैंड का लोकार्पण किया गया है। रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर ने भी इस एतिहासिक पल के लिए रायपुर और छत्तीसगढ की जनता को बधाई और शुभकामनाए दी और उन्होंने कहा कि पुराने बस स्टेंड के कारण 40 प्रतिशत शहर का यातायात प्रभावित होता था अब इससे निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: देहिक शोषण करने वाले आरोपी को सिविललाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, आवास व पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, नगर पालिक निगम रायपुर की नेता प्रतिपक्ष मिनल चौबे सहित एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद के साथ-साथ कलेक्टर सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, रायपुर नगर निगम के कमिश्नर और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एम.डी. प्रभात मलिक, अधिकारी – कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

अनेक विशेषताओं को लिए हुए है अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल

छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अधिकरण द्वारा भाठागांव अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण किया गया है। इस भव्य परिसर के चार मंजिला भवन में 104 कक्ष निर्मित हैं, जिनमें कार्यालयीन कक्ष, दुकानें, परिवहन कार्यालय, फूड कोर्ट, यात्री प्रतीक्षालय, फूड स्टॉल, महिला एवं पुरूष डॉरमेट्री संचालित होगी। महिला व पुरुष के साथ-साथ थर्ड जेंडर यात्रियों के लिए पृथक प्रसाधन कक्ष की व्यवस्था इस परिसर में की गई है। इस बस स्टैंड में पंडरी बस स्टैंड के बस ऑपरेटर व व्यवसायियों को स्थान सुलभ कराया गया है। 

    इस बस टर्मिनल में 14 बस बे निर्मित है, जिसमें एकसाथ 14 बसों के लिए स्थान निर्धारित है। विभिन्न मंजिल तक आने-जाने के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु पांच हाई स्पीड लिफ्ट लगाए गए हैं। अग्नि शमन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित है। जन सुरक्षा व सतर्कता को दृष्टिगत रखते हुए पूरे परिसर की सी.सी.टी.वी. कैमरे से निगरानी होगी एवं पुलिस बल हेतु पृथक बैरक निर्मित है। 

    जन सूचना प्रणाली के तहत पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी परिसर में की गई है। सर्व सुविधायुक्त अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से अंतर्राज्यीय व लंबी दूरी व छोटी दूरी की बसों तथा सिटी बस का संचालन किया जाएगा। कोरोना की वर्तमान विषम परिस्थितियों में अभी केवल 200 बसों की आवाजाही प्रतिदिन रहेगी, किन्तु सामान्य दिवसों में लगभग 900 बसें इस परिसर से प्रतिदिन संचालित होगी। बसों के आगमन एवं निर्गम के लिए एकांगी मार्ग निर्धारित है। 

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री बघेल जल-जीवन मिशन अंतर्गत 2611.21 लाख रूपये के 77 सोलर नलजल योजनाओं का करेंगे वर्चुअल शिलान्यास 22 जून को

    इसके तहत जल शोधन संयंत्र के समीप नई सड़क का निर्माण कर बसों के आगमन की व्यवस्था की गई है, बसों का निर्गमन भाठागांव चौक मार्ग से होगा। बस स्टैंड परिसर में मरम्मत हेतु वर्कशॉप आदि के लिये स्थान उपलब्ध है। यहां पानी का अपव्यय रोकने वाहनों की धुलाई के लिये भाठागाँव के फिल्टर प्लांट के बैकवाटर का उपयोग होगा। पर्यावरण संरक्षण हेतु स्थान चिन्हित कर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा यहां वृक्षारोपण भी कराया गया है।
 

खारून नदी के जल को प्रदूषण मुक्त रखने में मदद्गार बनेंगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

रायपुर की जीवनदायिनी नदी खारून के जल को प्रदूषण मुक्त रखने भाठागांव स्थित एनीकट के पास से बहने वाले नाले में प्रवाहित हो रहे दूषित जल के शुद्धिकरण हेतु नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा 6 एम.एल.डी. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है।  
    छत्तीागढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा 6 करोड़ रूपये की राशि से इस कार्य योजना को नगर पालिक निगम, रायपुर ने 02 वर्ष के भीतर पूर्ण किया गया है। खारून नदी को प्रदूषण से बचाने यह एक बड़ा कदम है। संयंत्र के बन जाने से अब नाले में बहता दूषित पानी शोधित होने के बाद नदी में प्रवाहित होगा। प्रतिदिन 60 लाख लीटर गंदे पानी का शोधन संयंत्र के माध्यम से होगा। इस संयंत्र के संचालन से नदी के जैव पारिस्थितिकी तंत्र में गुणात्मक सुधार होगा एवं इसका संतुलन बना रहेगा। पानी की गुणवत्ता के सघन जांच हेतु संयंत्र परिसर में जल परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई है, जिसमें केमिकल ऑक्सीजन डिमांड, बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड, टोटल संस्पेंडेड सॉलिड, पी.एच. वैल्यु, फिस्कल कॉलिफॉर्म जैसे महत्वपूर्ण परीक्षण की सुविधा हैं।

    यह भी उल्लेखनीय है कि इस संयंत्र के अलावा अमृत मिशन योजना के तहत 261 करोड़ रूपये की लागत 200 एम.एल.डी. क्षमता के 3 सीवेज प्लांट निर्माणाधीन है, इसके पूरा होने से रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्ड के अंतर्गत प्रवाहित 17 नालों के सीवेज को उपचारित एवं विसंक्रमित कर साफ पानी खारून में प्रवाहित किए जाने पर खारून नदी के जल की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर हत्याकांड में आज आ सकता है बड़ा फैसला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   भीषण सड़क हादसा: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस गिरी गहरी खाई में, 7 की मौत.. कई घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   13 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending