Connect with us

छत्तीसगढ़

भिलाई में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, BJP कार्यकर्ता संतोष मौर्या ने की मूलभूत सुविधाओं की मांग

Published

on

भिलाई। आज नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 11 में नगर निगम के आयुक्त महोदय के दिशा निर्देश पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा नेता संतोष मौर्या के द्वारा वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को लेकर मांग की गई।

संतोष मौर्या के द्वारा आवेदन लगाकर वार्ड की मूलभूत समस्याओं के संबंध में कहा गया कि कि वार्ड नंबर 11 में वैशाली नगर के विधायक विद्या रतन भसीन जीके द्वारा 32 लाख रुपए की राशि से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था परंतु 2018 में जब सरकार कांग्रेस की आई उस कार्य को रुकवा दिया गया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के कैरियर के संबंध में कराया गया काउंसलिंग

संतोष मौर्य ने कहा इस कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ करवाया जाए जिससे अंबेडकर नगर वासियों को मल्टीपर्पस हाल का लाभ मिल सके ।

संतोष मौर्य ने जगह जगह पुलिया संधारण रामनगर स्थित मूत्रालय का संधारण वार्ड में डामरीकरण की खराब सड़कों का भी उल्लेख किया।

वार्ड के विजय शुक्ला के द्वारा लोक भारती स्कूल के सामने स्थित मंच का संधारण कराने की मांग की गई।

विजय शुक्ला के द्वारा कहा गया कि 2 सालों से वार्ड में मूलभूत सुविधा की भी राशि प्राप्त नहीं हो रही है जिससे जनता को उनकी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जन समस्या निवारण शिविर में मुख्य रूप से वार्ड की जनता के द्वारा भी अपना आक्रोश व्यक्त किया गया है।

संतोष मौर्या द्वारा कहा गया कि कि नया निर्माण कार्य अगर नहीं कराया जा सकता है तो कम से कम जनता को उनकी मूलभूत सुविधा ही उपलब्ध कराई जाए। कम से कम नाली, पुलिया, सड़क, मूत्रालय, उद्यान, प्रकाश व्यवस्था और पानी पाइप लाइन की छोटी छोटी समस्या का निराकरण तो होना ही चाहिए।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   UP Nikay Chunav 2023 Result : झांसी के मेयर पद पर BJP की जीत, 16 सीटों पर बनाई बढ़त...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   शराब और सट्टेबाजी पर पुलिस का तगड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 4120 नए पॉजिटिव मरीज, 358 हुए स्वस्थ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending