Connect with us

छत्तीसगढ़

अनुराग मिश्रा के शानदार शतकीय पारी के बदौलत बिलासपुर ने बनाई पहली पारी में बढ़त…( सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25)

Published

on

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि जिसका सेमी फाइनल मैच रायपुर के आरडीसीए मैदान में बिलासपुर बनाम बिलासपुर ब्लू के मध्य खेला जा रहा है।
बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए बिलासपुर ब्लू को 219 रनो पर रोक दिए ।
इसके बाद बिलासपुर ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 47 रन बना लिए थे।

आज दूसरे दिन बिलासपुर ने आगे खेलते हुए अनुराग मिश्रा के शानदार शतकीय पारी के बदौलत 100.5 ओवर में 297 रन बनाकर आउट हो गई ।
बिलासपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनुराग मिश्रा ने शानदार शतकीय के साथ बल्लेबाजी किया और 239 गेंदों में 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 134 रन बनाएं। इसके अलावा प्रथम सिंह ने 61 रन और वासुदेव बरेठ ने 24 रनो का योगदान दिया।
बिलासपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम सिंह ठाकुर ने 4 विकेट प्राप्त किए प्रवीण कुमार यादव, श्रेयम सुंदरम और मोहम्मद इरफान को दो दो विकेट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें   तोरवा पुलिस का सट्टेबाजों पर प्रहार: 2 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल और नगदी बरामद

बिलासपुर ने बिलासपुर ब्लू से पहली पारी में 78 रनो की बढ़त बना ली।

इसके बाद बिलासपुर ब्लू ने दुसरे दिन का खेल खत्म होते तक 3 ओवर में बिना विकेट खोए 6 रन बना लिए है।
जिसमें अभिजीत टाह 4 रन पर और उमंग गांधे 2 रनो पर नाबाद खेल रहे है।
मैच के निर्णायक नितिन कथवार और जिगर बावरिया स्कोरर महेंद्र साहू ऑब्जर्वर अजय तिवारी है बिलासपुर के कोच देवेन्द्र सिंह औऱ ओपी यादव , बिलासपुर ब्लू के कोच अभिषेक सिंह और अभुदयकांत्त सिंह है।
कल दिनांक 29 फरवरी को तीसरे दिन का खेल खेला जाएगा।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दिया गया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भिलाई में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, BJP कार्यकर्ता संतोष मौर्या ने की मूलभूत सुविधाओं की मांग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending