Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर : प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिग से की जिले में कोविड संक्रमण बचाव एवं उपचार की अद्यतन स्थिति की समीक्षा

Published

on

बिलासपुर। लोक निर्माण, गृह एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा जिले में कोरोना 19 संक्रमण, बचाव और उपचार की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिले में इससे निपटने के लिए पहले से बेहतर रणनीति बनाकर रखें। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की व्यवस्था एवं मितानिनों को प्लस ऑक्सीमीटर देने का सुझाव दिया।


प्रभारी मंत्री साहू ने कहा कि ब्लैक फंगस (म्यूकर मायकोसिस) के मरीजों की मानिटरिंग करते हुए इनके उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए। इस बीमारी के विषय में व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इसकी एडवायजरी जारी करने कि निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों के माध्यम से लोगों को बीमारी के विषय में जागरूक करने कहा। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने बताया कि जिले मंे ब्लैक फंगस के मरीजों का उपचार सिम्स में किया जा रहा है। मरीजों के उपचार के लिए सिम्स में डाॅक्टरों की एक समिति गठित की गई है।

यह भी पढ़ें   गरीब जनता की हक अधिकार को तोड़ने वाले, मंत्री, विधायक आज किस अधिकार से भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं : अर्जुन राठौर

मंत्री साहू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने मितानिनों को मितानिन किट में प्लस ऑक्सीमीटर देने का भी सुझाव दिया। विकासखण्ड स्तर पर एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कोविड ईलाज में संलग्न निजी अस्पतालांे की समय-समय पर बैठक लेकर इन पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सक एवं दक्ष स्टाफ की संख्या बढ़ाने कहा। मंत्री साहू ने पात्रता अनुसार लोगों के टीकाकरण में तेजी लाने कहा। जरूरतमंद व्यक्तियों का आयुष्मान एवं डाॅ. खूबचंद बघेल योजना के तहत ईलाज करवाने के निर्देश दिए।


बैठक मंे कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने मंत्री साहू को बताया कि जिला अस्पताल एवं सिम्स में आॅक्सीजन बेड बढ़ाने के साथ-साथ चित्रकूट, प्रयास आवासीय विद्यालय, आयुर्वेदिक काॅलेज, बिल्हा, तखतपुर, कोटा रतनपुर एवं मस्तूरी में कोविड केयर संेटर बनाए गए है। जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को कोविड उपचार की सुविधा मिल रही है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, लखीमपुर खीरी मामले में प्रत्येक मृतक के परिवार को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 50 लाख रुपए की सहायता

कोविड केयर सेंटर में मरीजों की देखभाल में कमी न हो इसलिए डीएमएफ एवं एसडीआरएफ मद से मानव संसाधन की व्यवस्था की गई है। जिले में 40 शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों के माध्यम से कोविड मरीजों का उपचार किया जा रहा है। मंत्री साहू ने बेहतर रणनीति एवं उपचार के द्वारा कोविड संक्रमण पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी।बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरीश एस, एडीएम नुपूर राशि पन्ना, एसडीएम देवेन्द्र पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   देवरीखुर्द स्कूल की शिक्षिका एवं छात्राओ के सहयोग से निजात अभियान के तहत की गई नाट्य प्रस्तुति
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   देवरीखुर्द स्कूल की शिक्षिका एवं छात्राओ के सहयोग से निजात अभियान के तहत की गई नाट्य प्रस्तुति
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छठ पूजा में छत्तीसगढ़ के यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी राहत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending