Connect with us

बिलासपुर

Bilaspur News: केंद्रीय जेल बिलासपुर में असाक्षर बंदियों को मिलेगा अक्षरज्ञान

Published

on

बिलासपुर: केंद्र सरकार द्वारा उल्लास संचालित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत माननीय कलेक्टर महोदय अवनीश शरण जी की अनुमति से केंद्रीय जेल बिलासपुर में असाक्षर बंदी भाइयों एवं बहनों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से सर्वप्रथम असाक्षरों से संपर्क एवं सर्वे कार्य को संपादित करने के लिए जेल के अधीक्षक महोदय खोमेश सिंह मांडवी जी से जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बिलासपुर जे.के. पाटले द्वारा संपर्क कर कार्य योजना तैयार की गई अधीक्षक जेल हेमंत कुमार नामदेव द्वारा शिक्षक केंद्रीय जेल बिलासपुर को पुरुष बंदियों के लिये तथा केंद्रीय जेल प्रहरी गोरेती पन्ना को महिला बंदीनियो हेतु उल्लास कार्यक्रम के सञ्चालन के लिये प्रभारी नियुक्त किया गया।

तत्पश्चात कार्य योजना के अनुसार सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें 108 पुरुष एवं 33 महिला असाक्षरो का चिन्हांकन किया गया तथा उपरोक्त असाक्षरो को साक्षर बनाने के लिए उन्हीं बंदियों में पढ़े-लिखे या अध्यनरत 10वीं 12वीं तथा कॉलेज में अध्यनरत या पढ़े लिखे बंदिओं में से 17 पुरुष एवं 04 महिला स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन कर उल्लास कार्यक्रम के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें   चीफ जस्टिस ने वीसी के जरिए बैठक लेकर लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा की

ऑनलाइन एंट्री पूर्ण होने के पश्चात राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा प्रदत्त उल्लास प्रवेशिका एवं उल्लास अनुदेशिका पुस्तक के माध्यम से महिलाओं के लिए डीआरजी उषा कोरी एवं आशा उज्जैनी तथा पुरुषों के लिए डीआरजी संजय रजक एवं मनोज यादव के द्वारा जेल में बंदियों के बीच से ही चिन्हांकित स्वयं सेवी पुरुष एवं महिला शिक्षकों के रूप में जेल नियम का पालन करते हुए जेल में ही पाठशाला में प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी जेके पाटले तथा सहायक परियोजना अधिकारी आर के गोपाल ना निरिक्षण किया निरिक्षण के दौरान प्रभारी नामदेव तथा महिला जेल प्रहरी गोरेटी मैडम उपस्थित थी द्वितीय दिवस महिला बंदियों के प्रशिक्षण के दौरान जेल अधीक्षक मंडावी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सुचारू रूप से प्रोजेक्टर और माइक व्यवस्था के साथ प्रातः 10.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें   CG Crime : सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से हत्या

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत समस्त महिला एवं पुरुष असक्षरों बंदियों को मार्च 2025 में आयोजित होने वाले महा परीक्षा अभियान हेतु कम से कम 200 घंटे का अध्ययन अध्यापनकार्य कराकर जोड़, घटाव, गुणा, भाग तथा दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली समस्त गतिविधियों में शामिल होने लायक तैयार किया जाएगा, जिसके प्रमुख घटक इस प्रकार होंगे- 1.बुनियादी साक्षरता एवम संखात्मक ज्ञान, 2.महत्वपूर्ण जीवन कौशल, 3.व्यावसायिक कौशल विकास, 4.बुनियादी शिक्षा, 5.सतत शिक्षा तथा परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर भारत सरकार का उपक्रम एनआईओएस से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा जिसके माध्यम से बाद में पांचवी, आठवीं की समतुल्यता परीक्षा में शामिल हो सकेंगे फिर आगे वे 10वीं, 12वीं ओपन तथा कॉलेज का भी क्रमशः अध्ययन कर सकेंगे साथ ही कौशल विकास के माध्यम से इन्हें जीवकोपार्जन हेतु प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर भी बनाया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिलासपुर

जेईई-2 एवं 10वीं CBSE बोर्ड में वाइब्रेंट एकडमी का पंचम वर्ष भी वर्चस्व,25 छात्र 90%+

जेईई-2 में फिर वाइब्रेंट का दबदबा कायम रहा सचमीत सिंह खालसा ने 99.99%ile के साथ AIR-65 प्राप्त कार अपने अभिभावक, शिक्षक और वाइब्रेंट का नाम रोशन किया अन्य छात्र रेल्वे क्षेत्र के दिविज दुम्पाला पिता श्री डी मुरलीधर ने 98.99 %ile, सय्यम घोष मोपका ने 98.2%ile, सत्यम शर्मा पिता श्री मनीष शर्मा परसदा 96%ile

Published

on

जेईई-2 में फिर वाइब्रेंट का दबदबा कायम रहा सचमीत सिंह खालसा ने 99.99%ile के साथ AIR-65 प्राप्त कार अपने अभिभावक, शिक्षक और वाइब्रेंट का नाम रोशन किया अन्य छात्र रेल्वे क्षेत्र के दिविज दुम्पाला पिता श्री डी मुरलीधर ने 98.99 %ile, सय्यम घोष मोपका ने 98.2%ile, सत्यम शर्मा पिता श्री मनीष शर्मा परसदा 96%ile, गोपाल यादव माता श्रीमती शारदा यादव ने 97%ile, श्रेयस तिवारी पिता सुब्रत तिवारी 97%ile, हिर्षिल साहू पिता श्री देवसिंह साहू ने 95%ile,भूषण साहू पिता श्री वाय.के साहू 95%ile प्राप्त किया ,वाइब्रेंट एकेडेमी ने गत 5वर्षों का अपना ऐतेहासिक परिणाम कायम रखा।

जैसा कि ज्ञात हैं लगातार 4 वर्षो से वाइब्रेंट एकेडेमी ने ही JEE एडवांस में राज्य की सर्वश्रेष्ठ RANK 1 दिया है,इस बार भी उपरोक्त छात्रों ने एडवांस में परिणाम फिर दोहराने का वादा किया है|

यह भी पढ़ें   Bilaspur: डीपी विप्र कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, माय भारत-विकसित भारत विषय पर विद्यार्थियों ने रखे अपने विचार

CBSE द्वारा 10वीं के परिणाम घोषित हुए वाइब्रेंट अकादमी के छात्र छात्राओं ने लगातार पंचम वर्ष ऐतेहासिक परिणाम प्रस्तुत किया।

वाइब्रेंट अकादमी के आराध्या दुबे 98%,अभिषेक सिंह 98%,श्लोक मिश्रा 98%,अर्पिता चौधरी 98%,आस्था 97%,अद्विता शर्मा 97%,अंशिका यादव 97%,अनंदिता साव 97%,आरुष सोनी 97%,धर्मेश देवांगन 97%,वेद पंड्या 96%,ऋषभ दत्ता 95%,सौम्या सिंह 95%,वंशिका 95%,डी. जयंत साई 94%,पी वी सी अश्विन 94%,ब्रजेश पाटले 92%,गुंजन बंजारे 92%,राजीव रंजन प्रसाद 92%,संचारी सिंह 92%,अर्पित कुमार,91%,रुद्र पटेल 91%,नूपुर बाघे 91%,सौवीक बिस्वास 90% प्राप्त कर अपने माता पिता,अपने शहर एवं संस्था का नाम उज्ज्वल किया।

संस्था के ब्रांच हेड ने बताया निरंतर प्रत्येक वर्ष संस्था छत्तीसगढ़ के अनेक क्षेत्रों से आये छात्रों के उज्ज्वल भविष्य बनाने हेतु कार्य करते आरही है जिसका प्रतिबिम्ब छात्रों के परिणाम स्वरूप नजर आरहा है,शिक्षकों को विशेषतः उनके बच्चों के प्रति उनके लगाओ, बच्चों को सही अथवा ऎसे परिणाम हेतु प्रयास और मेहनत के लिए संस्था ने प्रत्येक शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर के निर्देश पर स्कूली बच्चों ने संभाली जनजागरूकता की कमान

संस्था के HEAD OFFICE COORDINATOR श्री रत्नेश केसरी,ब्रांच मैनेजर रोशन पांडे ,एकेडमिक हेड अरविंद द्विवेदी HOD Biology, गणित के प्रख्यात शिक्षक श्री गुलशन चंद्रा,बच्चों के सबसे चहेते श्री महावीर राठौर, केमिस्ट्री HOD IITian श्री जितेंद्र शर्मा,प्रख्यात In-organic के शिक्षक नरेश कुमार IIT BHU,फिजिक्स HOD IITian पिंकेश बड़ोदिया,श्रीमती सोनिया छाबड़ा,S.St शिक्षक श्री आशीष रंजन,एवं लता महतो इंग्लिश ने छात्रों को बधाई देते हुए एडवांस में परंपरा दोहराने की मांग की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बिलासपुर

Bilaspur News: अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा.. जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में पूर्व दिवंगत सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाया गई है। बिलासपुर हाईकोर्ट की तरफ से अपलोडेड आर्डर में इसका जिक्र हैं।

Published

on

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में पूर्व दिवंगत सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाया गई है। बिलासपुर हाईकोर्ट की तरफ से अपलोडेड आर्डर में इसका जिक्र हैं।

बता दें कि राकांपा नेता रामावतार जग्गी की हत्या चार जून, 2003 को हुई थी, जब अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे। इस मामले की शुरुआती जांच राज्य पुलिस ने की थी। राज्य में 2003 में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद रमन सिंह की सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई ने अमित जोगी समेत कई अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

रायपुर की एक अदालत ने 31 मई, 2007 को फैसला सुनाया कि अभियोजन पक्ष ने 28 आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सफलतापूर्वक साबित कर दिया है। हालांकि, अदालत ने अमित जोगी को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों से बरी कर दिया था। सीबीआई ने इस फैसले को चुनौती दी थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने देरी के आधार पर 2011 में जांच एजेंसी की याचिका खारिज कर दी थी। छत्तीसगढ़ सरकार तथा मृतक रामावतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी की अलग-अलग याचिका भी खारिज कर दी गई थी। पिछले साल नवंबर में उच्चतम न्यायालय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से कहा था कि वह सीबीआई की उस याचिका पर फिर से विचार करे जिसमें जोगी को बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की अनुमति मांगी गई थी।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम दौरे में विकास कार्यों और प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण

शहीद स्मारक का आज लोकार्पण

इस दुर्दांत हमले की आज 16वीं बरसी पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फ़ोर्स अपने शहीद जवानों को नम आँखों से यद् करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। शहीद जवानों की याद में सीआरपीएफ की तरफ से शहद स्मारक का निर्माण भी कराया गया है, जिसका लोकार्पण आज सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह करेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस और रिजर्व फ़ोर्स के बड़े अफसर भी मौजूद रहेंगे।

कैसे हुआ था ताड़मेटला में बड़ा हमला?

बता दें कि, दंतेवाड़ा जिले (अब सुकमा जिला) के ताड़मेटला, चिन्तागुफा क्षेत्र में एक भीषण नक्सली हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के 74 जवान और छत्तीसगढ़ पुलिस के 2 जवान शहीद हो गए, यानी कुल 76 सुरक्षाकर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। लगभग 1000 नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी ने इस हमले को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। यह घटना सुबह लगभग 5:30 से 6:00 बजे के बीच हुई, जब सुरक्षा बलों के जवान ऑपरेशन से थककर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें   चीफ जस्टिस ने वीसी के जरिए बैठक लेकर लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा की

नक्सलियों ने पहले आईईडी (IED) विस्फोट किया और उसके बाद भारी फायरिंग शुरू कर दी, जिससे जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला। यह मुठभेड़ 7 घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें 8 नक्सली भी मारे गए। हमले के बाद नक्सली जवानों के हथियार और बख्तरबंद वाहन (APC) भी लूटकर ले गए। उस समय यह घटना भारतीय सुरक्षा बलों पर नक्सलियों द्वारा किया गया सबसे बड़ा और सबसे घातक हमला माना गया था। नक्सलियों अपने साथ करीब 80 अत्याधुनिक हथियार भी लूट ले गए थे। दावा किया जाता है कि, इस पूरे हमले को मोस्ट वांडेट माओवादी नेता पापराव के अगुवाई में अंजाम दिया था, वही पिछले दिनों पापाराव ने अपने 17 अन्य साथियों के साथ सरेंडर कर दिया था।

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: निजात अभियान के तहत अवैध शराब के विरूद्ध सीपत पुलिस की कार्यवाही

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending